भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। दिलचस्प बात यह है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर डेब्यू का मौका नहीं मिला है और उनका इंतजार अभी भी जारी है। आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से मिली हार के बाद ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि वैभव को मौका मिलेगा, लेकिन श्रेयस अय्यर ने कोर टीम पर भरोसा बरकरार रखा।