Ind Vs Eng:खुद को टी20 टीम की कमान मिलने से श्रेयस अय्यर को नहीं हुआ आश्चर्य, नई जिम्मेदारी पर क्या बोले? – India Vs England T20 Series: Shreyas Iyer Not Surprised For Getting Indian T20i Team Captaincy
{“_id”:”6a450517f2a7a2bd5708f14f”,”slug”:”india-vs-england-t20-series-shreyas-iyer-not-surprised-for-getting-indian-t20i-team-captaincy-2026-07-01″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”IND vs ENG: खुद को टी20 टीम की कमान मिलने से श्रेयस अय्यर को नहीं हुआ आश्चर्य, नई जिम्मेदारी पर क्या बोले?”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}
भारतीय टी20 टीम के नवनियुक्त कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि खेल के सबसे छोटे प्रारूप में उन्हें टीम की कमान सौंपा जाना उनके लिए बिल्कुल भी हैरान करने वाला फैसला नहीं था। अय्यर को विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह यह जिम्मेदारी दी गई है। सूर्यकुमार को आईपीएल 2026 सीजन के बाद टीम से पूरी तरह से बाहर कर दिया गया था। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर को इस साल होने वाले एशियाई खेलों के लिए भी भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है।