लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

यूक्रेन में रूस का बड़ा ड्रोन अटैक:सुरक्षा मुख्यालय को बनाया निशाना; जेलेंस्की ने दिया जवाबी कार्रवाई का आदेश – Russia Major Drone Attack On Ukraine Security Headquarters Zelenskyy Orders Retaliatory Action

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने बताया कि शुक्रवार दोपहर मध्य कीव में रूस के एक ड्रोन ने यूक्रेन की सुरक्षा सेवा के मुख्यालय पर हमला किया। उन्होंने कहा कि इस हमले में एजेंसी के प्रमुख के कार्यालय को निशाना बनाया गया था। जिसके बाद उन्होंने सुरक्षा सेवा को निर्देश दिया है कि वह रूस को ‘उचित और ठोस जवाब दे और जहां संभव हो, ऐसा जवाब दे जो इस हमले जैसा ही हो। 

सेंट सोफिया कैथेड्रल के सामने है SBU की इमारत

यह ड्रोन वोलोदिमिरस्का स्ट्रीट स्थित SBU की मुख्य इमारत से टकराया। यह इमारत सेंट सोफिया कैथेड्रल के सामने और कीव के गोल्डन गेट इलाके के पास स्थित है। रूस ने यूक्रेन की राजधानी पर दिन के समय भी ड्रोन हमले जारी रखे हुए हैं।

‘सीधे कार्यालय को निशाना बनाया गया’

जेलेंस्की ने कहा कि मैंने यूक्रेन की सुरक्षा सेवा के प्रमुख ओलेक्सांद्र पोकलाड से बात की। दुर्भाग्य से, रूस के एक ड्रोन ने कीव में वोलोदिमिरस्का स्ट्रीट पर यूक्रेन की सुरक्षा सेवा की मुख्य इमारत पर हमला किया, जो सेंट सोफिया कैथेड्रल के सामने है। ड्रोन का निशाना सीधे उस इमारत में सुरक्षा सेवा प्रमुख का कार्यालय था।

मौके पर पहुंचीं आपातकालीन टीमें

जेलेंस्की ने बताया कि आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। अभी तक इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने पोकलाड को हमले का जवाब तैयार करने का भी निर्देश दिया है।

‘सेना इस जवाबी कार्रवाई में मदद करेगी’

जेलेंस्की ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा,’मैंने पोकलाड को निर्देश दिया है कि जब सब कुछ तैयार हो जाए, तो रूसियों को उचित और ठोस जवाब दें और जहां संभव हो, ऐसा जवाब दें जो इस हमले जैसा ही हो। हमारी सेना इस जवाबी कार्रवाई में मदद करेगी। 

धमाके के बाद गोल्डन गेट इलाके में छाया धुआं

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 3:30 बजे धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके बाद ऐतिहासिक केंद्र में गोल्डन गेट के आसपास के इलाके से घना धुआं उठता दिखाई दिया।

कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने शुरुआत में बताया था कि शहर के शेवचेंकिव्स्की जिले में एक गैर-आवासीय इमारत की छत पर ड्रोन गिरने के बाद आग लग गई। उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाओं की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं।

ये भी पढ़ें: मौतों का आंकड़ा 1,295 पहुंचा: बाढ़ के बाद सैकड़ों बच्चे लापता, अब कैसा है नेपाल का हाल?

हमले के दौरान जारी था एयर रेड अलर्ट

यह हमला कीव में एक और हवाई हमले के अलर्ट के दौरान हुआ। इस दौरान यूक्रेन की वायु सेना ने चेतावनी दी थी कि कई ड्रोन राजधानी की ओर बढ़ रहे हैं। रूस ने हाल के दिनों में कीव पर अपने ड्रोन हमलों को काफी बढ़ा दिया है। इन लगातार हमलों का असर यूक्रेन की राजधानी में रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ रहा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पटना:कृष्ण बनकर सजा था पांच साल का आर्यन, माला का मोती गले में फंसा और चली गई जान – Child Dies After Swallowing Pearl Necklace On Krishna Janmashtami Rohtas Bihar News

पन्ना में बाढ़ से बिगड़े हालात:पुल से चार फीट ऊपर बह रही नदी; थाना-अस्पताल में चलानी पड़ी नाव – Flood Fury In Panna’s Amanganj: Midhasan River Overflows, Police Station & Hospital Submerged

गांजा पीकर विमान उड़ाने पर गिरी गाज:एअर इंडिया ने पायलट को नौकरी से निकाला; क्या है पूरा मामला? – Air India Phuket Delhi Pilot Drug Test Termination

एक साथ जलीं चार चिताएं:रोजगार की तलाश में हरियाणा निकले थे 11 मजदूर, लौटे पांच के शव; तस्वीरों में देखें मंजर – Four Funeral Pyres Lit Simultaneously 11 Laborers From Pilibhit Gone To Haryana For Work

Mirzapur The Movie Impacts Hanuman Ansh Earnings Toxic Suffers Know Box Office Collection – Entertainment News: Amar Ujala

उत्तराखंड:जल्द नया निकाहनामा लागू करेगा वक्फ बोर्ड, बिना तलाक दूसरा निकाह नहीं करा सकेंगे मौलवी – Uttarakhand Waqf Board To Soon Implement A New Nikah Nama Know New Rules

Leave a Comment