लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Hawala Case:सुकेश चंद्रशेखर का करीबी नवस अबू धाबी से भारत लाया गया, 217 करोड़ के वसूली में मामले में था फरार – Sukesh Chandrasekhar Associate Navas Ki Extradited From Abu Dhabi Delhi Police Arrests Hawala Operator

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

217 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में गिरफ्तार सुकेश चंद्रशेखर के करीबी सहयोगी व हवाला ऑपरेटर नवस कक्कट मोहम्मद इस्माइल उर्फ नवस केआई (55) को अबू धाबी से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

अगस्त, 2021 में सुकेश के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद नवस विदेश भाग गया था। ईओडब्ल्यू ने नवस के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया था। इस बीच, दिल्ली पुलिस को अबू धाबी में आरोपी के पकड़े जाने की खबर मिली। बाद में नेशनल सेंट्रल ब्यूरो (एनसीबी) अबु धाबी ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी नवस को सीबीआई टीम को सौंप दिया। सीबीआई टीम नवस को अबू धाबी से दिल्ली एयरपोर्ट लेकर पहुंची। दिल्ली पहुंचते ही नवस को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे अदालत ने 10 दिन की रिमांड पर ईओडब्ल्यू को सौंप दिया गया। ईओडब्ल्यू के पुलिस उपायुक्त अमित वर्मा ने बताया कि सुकेश ने साथियों के साथ रोहिणी जेल से वसूली रैकेट चलाया और शिकायतकर्ता अदिति सिंह से 217 करोड़ रुपये की वसूली की। मामले में अब तक 22 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। ब्यूरो

सुकेश की रकम को लगाता था ठिकाने

आरोपी नवस कक्कट मोहम्मद इस्माइल मूलरूप से कोच्चि, केरल का रहने वाला है। शुरुआत में केरल में नवस का इंटीरियर प्रोडक्शन का कारोबार था। इस बीच उसकी मुलाकात सुकेश की पत्नी लीना पॉलोज से हुई। लीना ने उसे सुकेश से मिलवाया। बाद में वह सुकेश का बिचौलिया और हवाला ऑपरेटर बन गया। उसके पैसों को देश-विदेश में ठिकाने लगाने लगा। सुकेश के गिरफ्तार होते ही नवस विदेश भाग गया था। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया। नवस की गिरफ्तारी से पुलिस को कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

अन्य वीडियो-


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘टिकट लेकर आए हैं, फ्री में नहीं’:आवारापन-2 देखने गए दर्शक पसीने से तर-बतर, थियेटर के मैनेजर को घेरा, Video – Audience Angered By Non-functional Ac In Theatre Video Of Protest At Movie Max Goes Viral

Cristiano Ronaldo Retirement:रोनाल्डो ने दिए संन्यास के संकेत, बोले- शायद फुटबॉल में यह मेरा आखिरी साल – Cristiano Ronaldo Hints At Retirement, Says 2026-27 Season Could Be His Last In Football

Ugc-net:अंग्रेजी-कॉमर्स और समाजशास्त्र की दोबारा होगी परीक्षा, प्रश्रपत्र में मिलीं कई खामियां; देखें शेड्यूल – Ugc Net 2026 Nta Orders Re Test For English, Commerce, Sociology After Errors In Question Papers

अखिलेश यादव का एलान:सपा की सरकार बनी तो 16 अगस्त को होगी यूपी में छुट्टी, वंदेमातरम विवाद पर तोड़ी चुप्पी – Akhilesh Yadav Announces That If The Sp Forms The Government, August 16 Will Be A Holiday In Up

Ind Vs Sl:क्या गॉल टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बनेगी विलेन, फिर रुक-रुककर होगा मुकाबला? जानें मौसम रिपोर्ट – Ind Vs Sl: Rain Threat Looms Over Day 3 Of India Vs Sri Lanka Galle Test

Jpsc-jssc विवाद पर उबाल:छात्रों ने हेमंत सोरेन-राहुल गांधी के पुतले फूंके, 20 अगस्त को Cm आवास घेराव का एलान – Jharkhand-jpsc-jssc-student-protest-hemant-soren-rahul-gandhi-effigy-cm-residence-gherao-august-20

Leave a Comment