लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Happy Mother’s Day: आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण तक, मां बनने के बाद भी बॉलीवुड पर राज कर रहीं ये 6 एक्ट्रेसेस

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


90 के दशक में कई ऐसी एक्ट्रेसेस थीं, जो शादी और बच्चे के बाद एक्टिंग से ब्रेक ले लेती थीं, लेकिन अब समय पूरी तरह बदल गया है. आजकल की एक्ट्रेसेस न सिर्फ बच्चों के बाद एक्टिंग जारी रखे हुए हैं, बल्कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी शूटिंग और प्रमोशन कर रही हैं. 10 मई, 2026 को मदर्स डे मनाया जाएगा. आइए इस मौके पर हम आपको उन 6 एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं, जो मां बनने के बाद भी बॉलीवुड पर राज कर रही हैं. 

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है. वो हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं. रणबीर कपूर से शादी करने के बाद एक्ट्रेस ने 6 नवंबर, 2022 को अपनी बेटी राहा कपूर का वेलकम किया. इसके बाद से वो लगातार फिल्मों में एक्टिव हैं. आलिया ने प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग की थी. आने वाले समय में आलिया भट्ट को ‘अल्फा’ और ‘लव एंड वॉर’ जैसी फिल्मों में देखा जाएगा. 

Happy Mother's Day: आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण तक, मां बनने के बाद भी बॉलीवुड पर राज कर रहीं ये 6 एक्ट्रेसेस

ये भी पढ़ें:- Mothers Day 2026: किसकी मां के लिए पहली बार मनाया गया था मदर्स डे, फिर दुनिया पर कैसे हुआ इसका असर?

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है. इससे पहले एक्ट्रेस ने 2024 में बेबी गर्ल दुआ को जन्म दिया था. दिलचस्प बात ये है कि प्रेग्नेंसी में भी वो अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं. हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के सेट से उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हुए. इसके बाद दीपिका फिल्म ‘राका’ की शूटिंग शुरू करने वाली हैं, जिसमें कुछ इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शामिल होंगे. 

Happy Mother's Day: आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण तक, मां बनने के बाद भी बॉलीवुड पर राज कर रहीं ये 6 एक्ट्रेसेस

प्रियंका चोपड़ा
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी का स्वागत किया था. मां बनने के बाद उन्होंने फिल्मों में दमदार वापसी की और दर्शकों को एंटरटेन किया. वो फिल्मों के साथ-साथ प्रोडक्शन और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में भी एक्टिव हैं. प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘वाराणसी’ से भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं. एसएस राजामौली फिल्म के डायरेक्टर हैं. 

Happy Mother's Day: आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण तक, मां बनने के बाद भी बॉलीवुड पर राज कर रहीं ये 6 एक्ट्रेसेस

करीना कपूर खान
करीना कपूर खान दो बच्चों (जेह और तैमूर) की मां बनने के बाद भी फिल्मों में लगातार काम कर रही हैं. वो ओटीटी प्रोजेक्ट्स, फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट में काफी एक्टिव हैं. करीना ने अपनी दूसरी प्रेगनेंसी के दौरान आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग की थी. करीना जल्द ही फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगी. मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में करीना एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं. पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल में हैं. 

Happy Mother's Day: आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण तक, मां बनने के बाद भी बॉलीवुड पर राज कर रहीं ये 6 एक्ट्रेसेस

कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी आज की पीढ़ी की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्होंने जुलाई 2025 में अपनी नन्ही परी सरायाह मल्होत्रा का वेलकम किया था. मां बनने के बाद भी उन्होंने अपने करियर की रफ्तार बरकरार रखी है. कियारा ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान 7 महीने तक शूटिंग की थी. उस समय उन्होंने फिल्म ‘वॉर 2’ पर काम किया था. कियारा जल्द ही यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी. 

Happy Mother's Day: आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण तक, मां बनने के बाद भी बॉलीवुड पर राज कर रहीं ये 6 एक्ट्रेसेस

यामी गौतम
यामी गौतम ने भी शादी और मां बनने के बाद अपने करियर को मजबूती से आगे बढ़ाया है. उन्होंने मई 2024 में बेटे वेदाविद का वेलकम किया था. 

Happy Mother's Day: आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण तक, मां बनने के बाद भी बॉलीवुड पर राज कर रहीं ये 6 एक्ट्रेसेस

इसके बाद से वो लगातार फिल्मों में एक्टिंग हैं. पिछली बार उन्हें फिल्म ‘हक’ में देखा गया था. उन्होंने अपने पति आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ में भी कैमियो किया है. अब यामी फिल्म ‘नई नवेली’ में नजर आएंगी. 

ये भी पढ़ें:- ‘हैप्पी 1st मदर्स डे बेबी’, KL राहुल ने अथिया शेट्टी को किया विश, बेटी इवारा को बताया ‘लकी’



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bandar BO Day 4: मंडे टेस्ट में बुरी तरह पिटी बॉबी देओल की ‘बंदर’, चार दिनों का कलेक्शन जान लगेगा झटका

‘कुछ फिल्मों की कुंडली होती है…’, ‘नो एंट्री 2’ की देरी पर बोले फिल्ममेकर अनीस बज्मी

Monday Box Office: मंडे को फिर ‘पेद्दी’ का बजा डंका, धीमी पड़ी ‘है जवानी…’ की रफ्तार, जानें- ‘बंदर’ सहित बाकी फिल्मों का हाल

ऑडिशन लेने वाला उस लायक है? ‘पंचायत’ एक्टर रघुबीर यादव ने कभी नहीं दिया ऑडिशन, इस शर्त पर करते हैं काम

Bandar Box Office: बॉबी देओल की ‘बंदर’ को मिली तारीफें हजार, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर क्यों रही बेकार? ये हैं 5 बड़ी वजहें

Peddi: राम चरण की ‘पेद्दी’ अब हिंदी में भी मचाएगी धमाल? मेकर्स ने निकाल दिया ये बंपर ऑफर

Leave a Comment