लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Goldman Sachs: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का खतरा टला, क्रूड ऑयल से मिली राहत, GDP ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Goldman Sachs: देश के करोड़ों लोगों के लिए राहत भरी खबर है. क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट हुई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद अब भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की आशंका काफी कम हो गई है. इतना ही नहीं, वैश्विक निवेश बैंक गोल्डमैन सैश ने भी भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान बढ़ा दिया है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि सस्ता क्रूड ऑयल भारत की अर्थव्यवस्था के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है.

क्यों मिली राहत?
हाल के दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. इससे तेल की सप्लाई को लेकर बनी चिंता भी कम हुई है. भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चा तेल आयात करता है. ऐसे में जब वैश्विक बाजार में तेल सस्ता होता है, तो सरकार और तेल कंपनियों पर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का दबाव भी कम हो जाता है.

आज सोना खरीदना सही होगा क्या? जानें 24K, 22K, 18K सोने और चांदी का भाव

गोल्डमैन सैश की भविष्यवाणी

गोल्डमैन सैश ने भारत की कैलेंडर वर्ष 2026 की GDP ग्रोथ का अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 6.8% कर दिया है. वहीं, FY27 के लिए भी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 6.5% कर दिया गया है. ब्रोकरेज का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने से महंगाई का दबाव घटेगा, लोगों की जेब पर बोझ कम होगा और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

महंगाई पर भी पड़ेगा असर
क्रूड ऑयल सस्ता होने का फायदा सिर्फ पेट्रोल-डीजल तक सीमित नहीं रहता है. इससे परिवहन लागत भी कम होती है, जिसका असर खाने-पीने की चीजों, रोजमर्रा के सामान और दूसरे उत्पादों की कीमतों पर भी पड़ सकता है. गोल्डमैन सैश ने भारत के लिए महंगाई का अनुमान भी घटाया है. इसके साथ ही करंट अकाउंट डेफिसिट का अनुमान भी पहले के मुकाबले कम किया गया है.

आज बैंक बंद है क्या, जानें 27 जून को आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं

भारत को कैसे होगा फायदा?

  • पेट्रोल-डीजल की कीमत पर दबाव कम होगा
  • महंगाई कंट्रोल करने में मदद मिलेगी
  • सरकार का आयात बिल घट सकता है
  • रुपये पर दबाव कम होगा

क्या सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल?
फिलहाल तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी कटौती का ऐलान नहीं किया गया है. हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक नीचे बनी रहती हैं, तो आने वाले समय में ग्राहकों को राहत मिल सकती है.

14 किलो वाला सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, CNG की कीमत भी यहां से देखें

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment