- रविवार को सोने-चांदी की कीमतें कल के समान ही रहीं.
- सर्राफा बाजार और MCX दोनों बंद होने से स्थिर रहीं कीमतें.
- विशेषज्ञों को पश्चिम एशिया संकट के कारण लंबी अवधि में तेजी की उम्मीद.
- लॉन्ग टर्म निवेश के लिए बेहतर, शॉर्ट टर्म में सावधानी बरतें.
Gold-Silver Rate Today on May 31: आज रविवार के दिन देश में सोने-चांदी की कीमतें कल के ही रेट पर बरकरार हैं. इनमें आज कोई नया बदलाव नहीं है. रविवार के दिन भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) दोनों बंद रहते हैं इसलिए सोने और चांदी की कीमतें भी कल के ही स्तर पर स्थिर बनी हुई हैं.
शहरवार सोने की कीमतें
| शहर | 24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) | 22 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) |
| कोलकाता | 1,57,650 रुपये | 1,44,510 रुपये |
| दिल्ली | 1,57,800 रुपये | 1,44,660 रुपये |
| मुंबई | 1,57,650 रुपये | 1,44,510 रुपये |
| चेन्नई | 1,59,290 रुपये | 1,46,010 रुपये |
| बेंगलुरु | 1,57,650 रुपये | 1,44,510 रुपये |
आज चांदी की कीमत
देश भर के प्रमुख हाजिर बाजारों में चांदी की भी कीमतें कल के स्तर पर बनी हुई हैं. राष्ट्रीय स्तर पर इसकी औसत कीमत लगभग 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम है. दिल्ली व चेन्नई के कुछ स्थानीय औद्योगिक बाजारों में कीमत अधिकतम 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई है.
चूंकि आज वीकेंड है इसलिए कीमतों में कोई बदलाव नहीं है. अब सीधे सोमवार, 1 जून को सुबह 9 बजे MCX बाजार खुलने के बाद ही अगला बड़ा बदलाव दिखाई देगा. पश्चिम एशिया में जारी संकट, अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता में अनिश्चितता को देखते हुए एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि सोने और चांदी की कीमतों में लंबी अवधि में तेजी देखने को मिलेगी.
क्या अभी खरीदने का सही समय?
अगर आप लॉन्ग टर्म (3से 5 साल) के नजरिए से निवेश करना चाहते हैं, तो निवेश तुरंत शुरू कर सकते हैं. इतिहास गवाह रहा है, जब भी दुनिया में युद्ध या आर्थिक संकट जैसी स्थिति आती है, तब सोना सुरक्षित एसेट साबित होता है. यह लंबी अवधि में बेहतरीन रिटर्न देता है.
हालांकि, अगर आपका नजरिया 3 से 6 महीने के शॉर्ट टर्म के लिए है, तो अभी रुकना थोड़ा बेहतर होगा. बाजार में भारी उतार-चढ़ाव है. अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की किसी भी खबर से कीमतों में अचानक 5000-8000 रुपये प्रति 10 ग्राम की अस्थायी गिरावट आ सकती है.
ये भी पढ़ें:
Gold Import Duty: सरकार के इस एक फैसले से फीकी पड़ी सोने की चमक, 70% तक घटी खरीदारी, बाजार में हलचल
