लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Gold Buying:केंद्रीय बैंकों ने अप्रैल में खरीदा 17 टन सोना, भारत ने बनाई दूरी; चीन और पोलैंड सबसे आगे – Global Central Banks Add 17 Tonnes Gold In April, India Skips Buying Amid Market Volatility

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

वैश्विक सराफा बाजार और अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल के बीच दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों का झुकाव फिर सुरक्षित निवेश के लिए सोने की तरफ बढ़ गया है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मार्च में बड़े पैमाने पर सोना बेचने के बाद केंद्रीय बैंक अप्रैल में फिर शुद्ध खरीदार बन गए। केंद्रीय बैंकों ने अप्रैल में शुद्ध रूप से 17 टन सोने की खरीद की। हालांकि, भारत ने खरीद से दूरी बनाए रखी। 

नेशनल बैंक ऑफ पोलैंड दुनिया का सबसे बड़ा खरीदार रहा, जिसने अकेले 14 टन सोना खरीदा। चीन के पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने अपने रिजर्व में 8 टन सोना जोड़ा। दिसंबर, 2024 के बाद से यह चीन की सबसे बड़ी मासिक खरीद है। वह लगातार 18 महीनों से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल स्वर्ण भंडार 2,322 टन हो गया है। चेक गणराज्य ने लगातार 38वीं मासिक खरीद करते हुए दो टन सोना जोड़ा।

भारत ने इस साल खरीदा सिर्फ 200 किलोग्राम सोना

मौजूदा संकट के बीच एक तरफ दुनियाभर के केंद्रीय बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं, वहीं आरबीआई ने अप्रैल में कोई खरीदारी नहीं की। आरबीआई ने 2026 में अब तक सिर्फ मार्च में 200 किलोग्राम सोना खरीदा है। इससे पहले 2025 में 4.2 टन और 2024 में रिकॉर्ड 72.6 टन सोना खरीदा था। अभी आरबीआई का स्वर्ण भंडार 880.52 टन पर स्थिर है।

चीन सोची-समझी रणनीति के तहत खरीद रहा सोना

जेपी मॉर्गन के अनुसार, चीन सोची-समझी रणनीति के तहत सोना खरीद रहा है। चीन का मुख्य मकसद अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम करना है, ताकि किसी चरम स्थिति (युद्ध या गंभीर टकराव) में वह अमेरिकी प्रतिबंधों से बच सके। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद अमेरिका ने जिस तरह रूस के डॉलर रिजर्व को फ्रीज किया, उससे चीन सतर्क हो गया है।

रूस लगातार कर रहा बिकवाली

रूस ने लगातार चौथे महीने अप्रैल में 6 टन सोना बेचा और इस साल अब तक 22 टन बेच चुका है। उज्बेकिस्तान ने अप्रैल में एक टन सोना बेचा, लेकिन इस साल की कुल खरीद (24 टन) के मामले में वह पोलैंड के बाद दुनिया में दूसरे नंबर पर बना हुआ है। मार्च में सबसे ज्यादा सोना बेचने वाले तुर्किये का रुख अप्रैल में लगभग स्थिर रहा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Cjp Protest:सीजेपी की इस मांग पर मनोचिकित्सक की जरूरी सलाह, अनजाने में भी न हो आत्महत्या का महिमामंडन – Cjp Protests Jantar Mantar Avoid Language That May Unintentionally Glorify Suicides

अब मैदान में E20 जनता पार्टी:सोशल मीडिया पर जुड़े हजारों लोग, क्या हैं मांगे और किस मंत्री का मांगा इस्तीफा? – E20 Janata Party: Many Join Via Social Media; What Are Demand, Which Minister’s Resignation Have They Sought?

पेपर लीक के बाद अब E20 की बारी!:केजरीवाल बोले- एक होकर आवाज उठानी होगी; कॉस्टीट्यूशन क्लब में जुटने को कहा – Arvind Kejriwal Said On The Issue Of E20 That Pm Modi Will Have To Listen To Us

Explainer:विपक्ष के Pm मोदी-शाह से क्या सवाल, जिन पर संसद में तय बवाल, विधेयकों पर सरकार की क्या रहेगी चाल? – Parliament Monsoon Session Week 2 Modi Govt India Alliance Neet Paper Leak Students Protest Opposition Agenda

Bihar News:तेज प्रताप यादव ने जेलकर्मियों को कैसे नाच नचाया? तेजस्वी यादव ने रिहाई पर दे रखा है अल्टीमेटम – Bihar News: Tej Pratap Yadav Did Not Eat At Beur Jail; Bail Plea Filed; Tejashwi Yadav Issues Ultimatum.

Neet Row:’शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार, लाठीचार्ज सही नहीं’, पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त – Neet Row: Right To Peaceful Protest Guaranteed, Says Sc, Fixes Pleas For Hearing On Tuesday

Leave a Comment