लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Fridge Care Tips:कूलिंग हो गई है कम या बिजली बिल आ रहा है ज्यादा? फ्रिज के पीछे लगी जाली हो सकती है जिम्मेदार – How Often Should You Clean Refrigerator Condenser Coils? Avoid Higher Power Bills And Poor Cooling

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आजकल हर घर में फ्रिज का इस्तेमाल रोजाना होता है। हम अक्सर फ्रिज को अंदर से तो चमका देते हैं, लेकिन इसके पीछे लगी जाली पर हमारा ध्यान नहीं जाता। आपको बता दें कि डबल डोर में तो नहीं, लेकिन सिंगल डोर फ्रिज के पीछे एक जाली लगी होती है जिसे तकनीकी भाषा में कंडेंसर कॉइल कहते हैं।

यह जाली फ्रिज के कूलिंग सिस्टम का सबसे अहम हिस्सा होती है। अगर इसे नजरअंदाज किया जाए, तो न सिर्फ आपके फ्रिज की कूलिंग कम हो सकती है, बल्कि आपके घर का बिजली बिल भी बढ़ सकता है। आइए जानते हैं कि इस जाली को कब और कैसे साफ करना चाहिए।




How Often Should You Clean Refrigerator Condenser Coils? Avoid Higher Power Bills and Poor Cooling

फ्रिज के पीछे लगी कंडेंसर कॉइल
– फोटो : एआई


कितने समय में करनी चाहिए जाली की सफाई?

  • सामान्य स्थिति: एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फ्रिज के पीछे लगी इस जाली को हर 3 से 6 महीने में कम से कम एक बार जरूर साफ करना चाहिए।
  • ज्यादा धूल या पालतू जानवर होने पर: अगर आपके घर में पालतू जानवर हैं या आपके इलाके में धूल ज्यादा उड़ती है, तो इसे हर 2 से 3 महीने में साफ कर लेना चाहिए।
  • फायदा: नियमित सफाई से फ्रिज की कूलिंग हमेशा बेहतरीन बनी रहती है और बिजली की खपत भी कम होती है।


How Often Should You Clean Refrigerator Condenser Coils? Avoid Higher Power Bills and Poor Cooling

फ्रिज के पीछे लगी कंडेंसर कॉइल
– फोटो : एआई


सफाई करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

जाली की सफाई करते वक्त सुरक्षा और सही तरीके का पालन करना बहुत जरूरी है। इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • पावर कट करें: सफाई शुरू करने से पहले हमेशा फ्रिज का पावर प्लग निकाल दें।
  • फ्रिज खिसकाएं: सफाई के लिए पर्याप्त जगह बनाने के लिए फ्रिज को दीवार से थोड़ा आगे की तरफ खिसका लें।
  • सही टूल्स का इस्तेमाल: जाली पर जमी धूल हटाने के लिए सॉफ्ट ब्रश, सूखे सूती कपड़े या वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें।
  • पानी का इस्तेमाल न करें: सफाई के दौरान भूलकर भी पानी या गीले कपड़े का इस्तेमाल न करें, इससे फ्रिज के इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स खराब हो सकते हैं।


How Often Should You Clean Refrigerator Condenser Coils? Avoid Higher Power Bills and Poor Cooling

फ्रिज के पीछे लगी कंडेंसर कॉइल
– फोटो : एआई


जाली साफ न करने के क्या हैं नुकसान?

अगर आप लंबे समय तक इस जाली की सफाई नहीं करते हैं, तो आपको ये नुकसान झेलने पड़ सकते हैं:

  • कंप्रेसर पर बढ़ता है लोड: धूल जमने से जाली ब्लॉक हो जाती है। इसके चलते फ्रिज को ठंडा करने के लिए कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।
  • बढ़ता है बिजली का बिल: कंप्रेसर के ज्यादा चलने का सीधा असर आपके बिजली के मीटर पर पड़ता है और आपका बिल बढ़ जाता है।
  • कूलिंग में गिरावट: जाली गंदी होने पर फ्रिज की कूलिंग क्षमता काफी कम हो जाती है।
  • पार्ट्स के खराब होने का डर: लंबे समय तक सफाई न होने से ओवरहीटिंग के कारण फ्रिज के पार्ट्स जल्दी खराब हो सकते हैं, जिससे रिपेयरिंग का भारी खर्च आ सकता है।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कांग्रेस में कलह:’8-10 नेताओं को मेरे पीछे छोड़ा, बोलने न दे रहे’, हुड्डा के खास रहे शर्मा ने उठाए इन पर सवाल – Kuldeep Sharma Says 8-10 Leaders Have Been Set Upon Me; They Aren’t Letting Me Speak

बदायूं में बवाल की कहानी:सुबह ही जुटा ली थीं ईंट-पत्थर, अंधेरा छाते ही पथराव, अफसरों ने भागकर खुद को बचाया – Badaun Violence Police, Officials Pelted With Stones Vehicles Damaged, Lathicharge Used To Disperse Mob

परीक्षा से दो दिन पहले पहुंचा पेपर:एमपीएससी ने रद्द की ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती, एफआईआर पर घिरी महाराष्ट्र सरकार – Uproar Over Paper Leak Allegations In Mpsc Exam Commission Cancels Drug Inspector Recruitment Demands Fir

टॉक्सिक रिव्यू: चार साल इंतजार करवाकर यश ने दिया टॉर्चर, एक्शन अच्छा पर कहानी बेदम; कहां ‘टॉक्सिक’ हुई फिल्म?

तनाव का दंश:मां ने बताया आईआईटी दिल्ली में ऋषिकेश की आत्महत्या का कारण; मौत से दो दिन पहले हुई थी बात – Iit-delhi-student-rishikesh-kumar-death-mother-questions-hostel-allotment

स्टार्टअप से यूनिकॉर्न तक:टोक्यो में पीयूष गोयल ने गिनाई भारत की कामयाबी, बोले- युवा अब नौकरी ले नहीं, दे रहे – From Startups To Unicorns Piyush Goyal Highlights India Success In Tokyo Says Indian Youth Now Creating Jobs

Leave a Comment