लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Flash Floods Nepal: नेपाल की भोटेकोसी नदी में जलप्रलय, देखें बाढ़ से पहले और बाद की तस्वीरें

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नेपाल के रसुवा जिले के भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद तबाही का खौफनाक मंजर सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए सामने आया है. PlanetLab लैब की ओर जारी फुटेज में बाढ़ से पहले और बाद के हालात देखकर इलाके में हुए भारी नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है. इसमें इन सैटेलाइट तस्वीरों में स्याफ्रुबेसी से लेकर देवीघाट तक नदी के तटीय क्षेत्रों में हुई भारी त्रासदी की तस्वीरें साफ दिखाई दे रही है.

 सैटेलाइट इमेज में खौफनाक मंजर कैद

    • पहली इमेज- सैटेलाइट तस्वीरों में देवीघाट के आसपास नदी के बढ़े हुए जलस्तर और तटीय बस्तियों में जलभराव के साथ-साथ बुनियादी ढांचे को पहुंचा नुकसान देखा जा सकता है.
    • दूसरी इमेज- बाढ़ के प्रचंड बहाव ने बेत्रावती क्षेत्र में नदी के स्वरूप को बदल दिया है. पानी के तेज बहाव से आसपास की जमीन और सड़कों का बड़ा हिस्सा नदी में समा गया है.
    • तीसरी इमेज- हाकुबेसी क्षेत्र में बाढ़ के साथ आए मलबे का बड़ा असर दिख रहा है, जिससे रिहायशी इलाकों और खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है.
    • चौथी इमेज- स्याफ्रुबेसी में बाढ़ से पहले सब कुछ हरा-भरा नजर आ रहा है. बाढ़ के बाद मिट्टी और पानी के सैलाब से पूरी इलाका पूरी तरह से प्रभावित नजर आ रहा है.

नेपाल के दो मध्य जिलों में बुधवार को आई विनाशकारी बाढ़ में अभी तक 95 लोगों की मौत की पुष्टि हुई. वहीं 105 भारतीय लापता हैं. दक्षिण भारत के दो राज्यों तमिलनाडु और केरलम के कई लोग इस समय नेपाल हैं. तमिलनाडु के 57 पर्यटकों के ग्रुप में से 37 लोगों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है, जबकि 20 अन्य पर्यटक पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनसे संपर्क हो चुका है. नेपाल की यात्रा पर गया केरलम के 36 लोगों का एक दल पूरी तरह सुरक्षित है और वे अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों से दूर हैं.


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment