लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar:वीडियो कॉल पर लालू प्रसाद ने की बात, राबड़ी आवास के सामने पहरेदार बने कार्यकर्ता; कहा- आ रहा हूं जल्द – Lalu Yadav Spoke Video Calling Rjd Party Workers Stood As Guard In Front Of Rabri Devi Residence Bihar News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की जेड प्लस सुरक्षा हटाए जाने के फैसले ने राज्य की राजनीति में उबाल ला दिया है। बिहार सरकार के इस कदम के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल ने मोर्चा खोल दिया है। सरकार के फैसले से नाराज होकर लालू-राबड़ी ने अपनी सरकारी सुरक्षा वापस कर दी है। इसके बाद राजद कार्यकर्ता सुरक्षाकर्मी के रूप में राबड़ी आवास के गेट पर बैठकर सुरक्षा दे रहे हैं। इस बीच आज लालू प्रसाद यादव ने वीडियो कॉल कर के राबड़ी आवास के सामने बैठे कार्यकर्ताओं से बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आपलोग चिंता मत कीजिए मैं बहुत जल्द आ रहा हूं सब ठीक हो जाएगा।

क्या है मामला 

दरअसल बिहार सरकार की तरफ से एक आदेश जारी किया गया था जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी आवास को सरकारी आवास बदल देने की बात कही गई थी। इसको लेकर राबड़ी देवी ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने यह कहा था कि सम्राट अपने सिपाहियों को कहकर घर खाली करवा लें। मैं आवास खाली नहीं करुँगी। अभी यह मामला चल ही रहा था, इसी बीच लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी की जेड प्लस सिक्योरिटी खत्म कर दी गई है। दोनों को अब बिहार पुलिस की विशेष सुरक्षा व्यवस्था दी गई है, जिसमें एस्कॉर्ट, बुलेट प्रूफ कार और 8 से 16 गार्ड शामिल हैं। लालू यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की भी Y कैटेगरी की सुरक्षा खत्म कर दी गई है। सरकार ने अब उन्हें सिर्फ एक बॉडीगार्ड दिया है।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: राबड़ी आवास के बाहर पहरेदारी करने बैठे राजद नेता, कहा- लालू परिवार को अपमानित किया जा रहा

राबड़ी देवी ने लौटाया सुरक्षाकर्मियों को 

राबड़ी देवी ने गुस्से में सभी सुरक्षाकर्मियों को अपने आवास से लौटा दिया। उन्होंने कहा कि अब मुझे किसी भी तरह की कोई सुरक्षाकर्मियों की जरुरत नहीं है। इसके बाद राबड़ी आवास के सामने लगभग 50 की संख्या में राजद कार्यकर्ता पहुंचे। उनमें पुरुष के साथ-साथ महिलाएं भी हैं। उनका कहना है कि राबड़ी देवी को किसी भी बिहार पुलिस सिपाही की जरूरत नहीं है। हमारे कार्यकर्ता ही काफी हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बिहार का विकास करना चाहिए, न कि जबरन राजद को परेशान। 

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: फैजल खान सर की गिरफ्तारी के नाम पर क्यों बढ़ रहा आक्रोश? दूसरे शिक्षक को जेल भेजने के बाद क्या हुआ?

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पर्यावरण संरक्षण में भारत का बजा डंका:पीएम मोदी बोले- दुनिया को दिशा दिखा रहे; हाइड्रोजन ट्रेन का किया जिक्र – Pm Modi Inaugurates International Conference On The Future Of Environment And Climate Dynamics Solar Energy

लाइव:इंदौर में राहुल गांधी छात्रों से करेंगे संवाद, छात्रों की गूंज में शिक्षा- रोजगार के मुद्दों पर होगी बात – Rahul Gandhi In Indore Live Today: Will Interact With Students On Education And Employment Issues

बिग बॉस 20:’इरफान खान की सस्ती कॉपी’, आसिफ खान पर किसने किया ये कमेंट? सलमान खान के शो में मचा बवाल – Bigg Boss 20 Aman Gandhi Says Aasif Khan Is Sasti Copy Of Irrfan Khan In Salman Khan Show Bb Updates

एआईएपीजीईटी:आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, 49,867 उम्मीदवार हुए थे शामिल; किसने किया टॉप? जानें – Aiapget 2026 Result Out: 49,867 Candidates Appeared For Ayush Pg Entrance Exam

उत्तराखंड:एमडीआर शुल्क को लेकर व्यापारियों में बढ़ी नाराजगी, Upi से बनाई दूरी, दुकानों पर कैश में कारोबार – Mdr Charges On Upi Payments Traders Start Cash Transactions Ahead Of October Rule Uttarakhand News

खुद के रेस्टोरेंट पर खुद ऑर्डर:75 मिनट की डिलवरी 5 मिनट में पूरी, स्विगी को बनाया एटीएम; चौंकाने वाली कहानी – Case Registered Against Two Restaurant Operators Over Suspected Fraud Worth 22.68 Lakh Via Swiggy

Leave a Comment