लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Finance Tips: 30000 की सैलरी में कैसे मैनेज होगा होम लोन और कार लोन, समझें पूरा गणित

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Finance Tips: आज के समय में अपना घर और कार खरीदना ज्यादातर लोगों का सपना होता है. लेकिन आपकी महीने की सैलरी अगर 30,000 रुपये ही है तो ऐसा लगता है कि न लोन मिलेगा और ना ही इसे चुका पाएंगे. लेकिन ऐसा नहीं है. अगर आपके मन में ये सवाल है कि क्या इतनी इनकम में ही होम लोन और कार लोन दोनों की EMI एक साथ चुकाई जा सकती है? तो इसका सही जवाब आपको यहां से मिलने वाला है.

बैंक कब देता है लोन?
जब लोन देने की बारी आती है तो बैंक ये जरूर देखता है कि टोटल EMI आपकी महीने की सैलरी के 40% से 50% से अधिक न हो. इसे FOIR कहा जाता है. अगर आपकी सैलरी 30,000 रुपये है, तो 40% के हिसाब से अधिकतम EMI ₹12,000 और 50% के हिसाब से अधिकतम EMI ₹15,000 होगी, यानी बैंक आमतौर पर यही मानते हैं कि आपकी कुल EMI 12,000 से 15,000 रुपये के बीच होनी चाहिए.

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का खतरा टला, क्रूड ऑयल से मिली राहत, GDP ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ा

होम लोन और कार लोन का गणित समझें- 

मान लीजिए आपके होम लोन की EMI ₹9,000 प्रति माह और कार लोन की EMI ₹4,000 प्रति माह तो आपकी कुल EMI होगी ₹13,000 प्रति माह हुुई. ये 30,000 रुपये की सैलरी का करीब 43% है. इस हिसाब से बैंक से लोन मिल जाएगा. हालांकि, इसके बाद भी आपकी क्रेडिट प्रोफाइल, पुराने लोन डिटेल और खर्चे की जानकारी बैंक जरूर लेगा और तब ही फैसला करेगा.

कितनी सैलरी बचेगी?
अगर आपकी सैलरी 30,000 रुपये है और EMI 13,000 रुपये है, तो आपके पास हर महीने करीब 17,000 रुपये बचेंगे. इसी 17000 में से आपको अपना घर खर्च निकालना है, बिजली-पानी के बिल देना है, मेडिकल खर्च भी हैं और पेट्रोल या CNG पर भी पैसे खर्च करने पड़ेंगे. हो सकता है निवेश के लिए कुछ बचे ही नहीं.

आज सोना खरीदना सही होगा क्या? जानें 24K, 22K, 18K सोने और चांदी का भाव

किन बातों का रखना चाहिए ध्यान? 

  • कुल EMI आपकी आय के 40% से ज्यादा न हो.
  • इमरजेंसी फंड जरूर बनाएं.
  • क्रेडिट स्कोर अच्छा रखें.
  • डाउन पेमेंट ज्यादा करेंगे तो EMI उतनी कम होगी.

क्या 30 हजार की सैलरी में दोनों लोन लेना सही है?
अगर आपकी नौकरी स्थिर है, अन्य कोई बड़ा कर्ज नहीं है और मासिक खर्च नियंत्रित हैं, तो सही योजना बनाकर होम लोन और कार लोन दोनों की EMI संभाली जा सकती है. लेकिन अगर पहले से कोई लोन चल रहा है या खर्च ज्यादा हैं, तो दोनों लोन एक साथ लेने से पहले अच्छी तरह बजट बनाना जरूरी है.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment