लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Explainer:1.1 ट्रिलियन डॉलर की बेशुमार दौलत, बाजार के सारे रिकॉर्ड तोड़ मस्क दुनिया के पहले ‘ट्रिलियनेयर’ – Elon Musk Becomes World’s First Trillionaire Following Spacex’s Record $75 Billion Ipo

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क अब सिर्फ एक अरबपति नहीं रहे, बल्कि उन्होंने संपत्ति के मामले में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है जो अब तक किसी भी व्यक्ति ने नहीं किया था। रॉकेट और सैटेलाइट कंपनी स्पेसएक्स के रिकॉर्ड 75 अरब डॉलर के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के बाद मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन गए हैं। शुक्रवार को स्पेसएक्स की अध्यक्ष ग्विन शॉटवेल और मुख्य वित्तीय अधिकारी ब्रेट जॉनसन ने नास्डैक पर शेयर सूचीबद्ध होते ही बेल बजाई। शुरुआती कारोबार में 

आइए आसान भाषा में समझते हैं कि कैसे मस्क की इस ऐतिहासिक छलांग ने पूरी दुनिया के बाजारों को चौंका दिया है और इस भारी सफलता के पीछे ‘मस्कोनॉमी’ का क्या रोल है।

एलन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर कैसे बने?

मस्क की दौलत का एक बड़ा हिस्सा अब उनकी स्पेस कंपनी स्पेसएक्स से आ रहा है। इससे पहले गुरुवार को आए स्पेसएक्स के ऐतिहासिक आईपीओ ने शेयर बाजार से 75 अरब डॉलर जुटाए हैं, जिसने उनके बिजनेस पर निवेशकों के उत्साह को साबित किया है। रॉयटर्स की गणना के अनुसार, शुक्रवार को जब शेयरों की ट्रेडिंग शुरू हुई, तो टेस्ला और उनकी अन्य कंपनियों की हिस्सेदारी को मिलाकर मस्क की कुल संपत्ति 1.1 ट्रिलियन डॉलर (1.1 लाख करोड़ डॉलर) को पार कर गई। इसमें केवल स्पेसएक्स की ही लगभग 866 अरब डॉलर की हिस्सेदारी शामिल है।


कुछ इस अंदाज में शुरू हुआ टेस्ला के शेयरो ंमें कारोबार?

दुनिया के बाकी अमीरों से मस्क कितने आगे निकल गए हैं?

इस आईपीओ से पहले फोर्ब्स ने मस्क की संपत्ति करीब 780 अरब डॉलर आंकी थी, जो अल्फाबेट के सह-संस्थापक लैरी पेज जैसे अमीरों से बहुत आगे थी। फोर्ब्स वेल्थ के डिप्टी एडिटर मैट डुरोट के अनुसार, दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति की संपत्ति लगभग 300 अरब डॉलर के आसपास झूल रही है, जो मस्क की संभावित दौलत के एक-तिहाई से भी कम है। अब तक केवल एक अन्य व्यक्ति, ओरेकल के संस्थापक लैरी एलिसन ही 400 अरब डॉलर की संपत्ति तक पहुंच पाए हैं।

शेयर बाजार में ‘एलन प्रीमियम’ क्या है?

मस्क का प्रभाव बाजार में इतना गहरा हो चुका है कि विश्लेषक उनके इर्द-गिर्द के व्यवसायों के नेटवर्क को मस्कोनॉमी कहते हैं। निवेशकों का उनकी दूरदृष्टि पर इतना गहरा विश्वास है कि उनकी कंपनियों को पारंपरिक वित्तीय पैमानों से परे एक वैल्यूएशन मिलता है, जिसे ‘एलन प्रीमियम’ कहा जाता है। रेनेसां कैपिटल के वरिष्ठ रणनीतिकार मैट कैनेडी बताते हैं कि 1.5 से 2 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप किसी भी पारंपरिक वैल्यूएशन के तरीके को खारिज करता है और यह पूरी तरह से मस्क के विजन पर एक दांव है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Can Vs Bosnia Live:फीफा विश्वकप में आज कनाडा का बोस्निया से सामना, टोरंटो में नोरा फतेही ने बढ़ाया पारा – Canada Vs Bosnia Live Opening Ceremony Fifa World Cup 2026 Today Football Match Result Updates

Revenue Employee Arrested For Allegedly Taking Bribe In Land Correction Work – Bihar News

Us-iran Agreement:अराघची बोले- अमेरिका के साथ समझौता बेहद करीब; ट्रंप ने ईरानी विदेश मंत्री की पोस्ट शेयर की – Araghchi Says Us-iran Agreement Is Very Close; Trump Reposts Iranian Foreign Minister Message

‘हथियार यूरोप के, निशाना भारत’ :जयशंकर का पश्चिमी देशों को करारा जवाब, रूसी तेल खरीदने के फैसले को ठहराया सही – External Affairs Minister S Jaishankar Defends Russian Oil Purchase Slams Europe Over Weapons Supply

Eng W Vs Sl W Live Score:महिला टी20 विश्वकप का हुआ आगाज, पहले मैच में श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ जीता टॉस – T20 World Cup 2026 Live Opening Ceremony Performers Eng W Vs Sl W Live Score Today Match Scorecard Updates

दिल्ली-ncr में अलर्ट जारी:अगले दो घंटे में आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना; लोगों से घरों में रहने की अपील – Alert Issued For Delhi-ncr Possibility Of Storms Thunderstorms And Rain In The Next Two Hours

Leave a Comment