अभिनेता परेश रावल के हालिया बयान के बाद फिल्म ‘ओएमजी 2’ को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। परेश रावल ने दावा किया है कि फिल्म का मूल आइडिया उनका था और अक्षय कुमार के जुड़ने के बाद इसकी स्क्रिप्ट में बदलाव किए गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें इसका श्रेय नहीं मिला।

अब इस पूरे विवाद पर पहली बार फिल्म के लेखक-निर्देशक अमित राय ने अमर उजाला से खास बातचीत में अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी उनकी अपनी रचना है और उसकी मूल कहानी में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने दिया।

