लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

EPFO में 1816 करोड़ का घोटाला, अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ FIR

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

CBI Action: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने रिलायंस कैपिटल लिमिटेड, उसके पूर्व चेयरमैन अनिल अंबानी और कुछ अज्ञात लोक सेवकों और दूसरे लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. मामला EPFO को कथित तौर पर 1,816.22 करोड़ का नुकसान पहुंचाने से जुड़ा है. 

सीबीआई के मुताबिक, ये कार्रवाई श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत आने वाले EPFO की शिकायत के आधार पर की गई है. एजेंसी अब पूरे निवेश और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच करेगी. 

क्या है पूरा मामला?
जांच एजेंसी के अनुसार, साल 2013 और 2014 के दौरान रिलायंस कैपिटल ने सिक्योर्ड नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर जारी किए थे. आरोप है कि EPFO के करीब 2,500 करोड़ इन डिबेंचरों में चार पोर्टफोलियो मैनेजरों के जरिए निवेश किए गए. बाद में इन निवेशों से EPFO को मूलधन और ब्याज मिलाकर 1,816.22 करोड़ का कथित नुकसान हुआ. इसमें करीब 1,007.55 करोड़ का मूल नुकसान और 808.67 करोड़ की ब्याज देनदारी शामिल बताई गई है. 

6 साल बाद भारत-चीन व्यापार शुरू, जानिए क्या बिकेगा सबसे ज्यादा, क्या सस्ता मिलेगा

किन धाराओं में दर्ज हुआ मामला?
सीबीआई ने इस मामले में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और भ्रष्टाचार से जुड़े प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है. जांच एजेंसी ये भी पता लगाएगी कि निवेश प्रोसेस के दौरान नियमों का उल्लंघन हुआ या नहीं और इसमें किन लोगों की भूमिका थी.  

अनिल अंबानी ने क्या कहा?
अनिल अंबानी की ओर से जारी बयान में सभी आरोपों से इनकार किया गया है. उनके प्रवक्ता का कहना है कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है और वो कानून के तहत सभी अधिकारों का इस्तेमाल करेंगे. बयान में ये भी कहा गया कि वो नवंबर 2021 तक कंपनी के गैर-कार्यकारी चेयरमैन थे.

लंदन जाने वाली डायरेक्ट उड़ानें बंद, देश की इस बड़ी विमान कंपनी ने लिया फैसला

EPFO के लिए क्यों अहम है यह मामला?
EPFO देश के करोड़ों कर्मचारियों की भविष्य निधि का प्रबंधन करता है. ऐसे में उसके निवेश से जुड़े किसी भी कथित वित्तीय नुकसान को गंभीर माना जाता है. इसी वजह से इस मामले की जांच CBI को सौंपी गई है, ताकि ये साफ हो सके कि प्रोसेस में किसी तरह के नियमों का उल्लंघन हुआ था या नहीं. 

3 अगस्त से 9 अगस्त तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment