लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Entertainment Roundup: करीना कपूर की ‘दायरा’ की पहली झलक आई सामने, वैष्णों देवी पहुंचे अक्षय कुमार

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Entertainment News: गुरुवार 18 जून, 2026 को मनोरंजन जगत में काफी कुछ देखने के लिए मिला. काजल अग्रवाल जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का पोस्टर रिलीज कर दिया गया, जिसमें उनके साथ श्रेयस तलपड़े भी अहम रोल में नजर आए. वहीं, ‘भूत बंगला’ की हिट और ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज से पहले अक्षय कुमार वैष्णों देवी के दर्शन के लिए पहुंचे हैं. ऐसे में चलिए बताते हैं आज क्या-क्या बड़ी खबरें रहीं.

नेटफ्लिक्स पर आ रही ‘धुरंधर 2’
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ अब जियो हॉटस्टार के बाद नेटफ्लिक्स पर भी आने वाली है. ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ का अनकट और अनम्यूटेड इंटरनेशनल वर्जन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इसे 19 जून से स्ट्रीम किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: ममता कुलकर्णी के प्यार में थे शादीशुदा आमिर खान, किया था सुसाइड की कोशिश?

अदा शर्मा की मराठी फिल्म का ऐलान
‘द केरल स्टोरी’ और ‘1920’  जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस अदा शर्मा ने साउथ और बॉलीवुड के बाद अब मराठी सिनेमा का रुख किया है. उनकी पहली मराठी फिल्म ‘गजरा’ का पोस्टर जारी कर इसका ऑफिशियली ऐलान किया गया है. फिल्म को साल 2027 में रिलीज किया जाएगा. इसमें एक्ट्रेस लीड रोल निभाते हुए नजर आने वाली हैं.

करीना कपूर की ‘दायरा’ की पहली झलक
वहीं, करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘दायरा’ की भी पहली झलक सामने आई है. इसे पृथ्वीराज सुकुमारन ने शेयर किया है. फिल्म 18 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. एक्ट्रेस को बीटीएस वीडियो में पुलिस अफसर के रोल में देखा जा सकता है. वहीं, पृथ्वीराज सुकुमारन भी पुलिस के रोल में हैं.

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर 137.69% का बंपर मुनाफा, अब OTT पर गदर मचा रही है यह साउथ ब्लॉकबस्टर

‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ का ट्रेलर रिलीज
‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ के ट्रेलर को लेकर इंतजार खत्म हो गया है. फिल्म का नया ट्रेलर जारी किया गया है. इसके जरिए मार्क रफालो एक बार फिर से ब्रूस बैनर के रोल में स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं. ब्रूस बैनर वही हैं, जिन्हें हल्क के नाम से भी जाना जाता है. 2 मिनट 39  सेकंड के ट्रेलर में जबरदस्त सीन और फाइट सीक्वेंस देखने के लिए मिल रहा है.

प्रीति जिंटा ने लिया नया घर
इसके साथ ही प्रीति जिंटा को लेकर भी चर्चा जोरों पर रही है कि एक्ट्रेस ने मुंबई में नया घर खरीदा है. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने बांद्रा वेस्ट के पॉश इलाके पाली हिल में एक अपार्टमेंट दो साल के लिए लीज पर लिया है, जिसका शुरुआती किराया भी 6 लाख रुपये बताया जा रहा है.

Entertainment Roundup: करीना कपूर की 'दायरा' की पहली झलक आई सामने, वैष्णों देवी पहुंचे अक्षय कुमार

‘मैं वापस आऊंगा’ को एआर रहमान ने बताया ‘एंटी नेशनल’ फिल्म
दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ इन दिनों काफी चर्चा में हैं. इसे लेकर अब एआर रहमान की पोस्ट काफी चर्चा में है. उन्होंने इस फिल्म का पोस्टर शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘एंटी नेशनल? पाकिस्तान को बिना आतंकवादियों और सीक्रेट एजेंट के दिखाया गया.’





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment