07:18 PM, 05-Jul-2026
ENG W vs AUS W Live Score: समापन समारोह जारी
महिला टी20 विश्व कप का समापन समारोह जारी है। कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं। ब्रिटिश सिंगर-सॉन्गराइटर रीटा ओरा अभी स्टेज पर हैं।
07:15 PM, 05-Jul-2026
ENG W vs AUS W Live Score: 17 साल का सूखा खत्म कर सकेगी इंग्लैंड?
महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल रविवार को क्रिकेट के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जहां मेजबान इंग्लैंड और छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया खिताबी जंग में आमने-सामने होंगी। पूरे टूर्नामेंट में दोनों टीमें अब तक अजेय रही हैं और शानदार प्रदर्शन के दम पर फाइनल में पहुंची हैं। ऐसे में क्रिकेट जगत को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। इंग्लैंड की नजर 17 साल बाद दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने पर होगी। उसने 2009 में लॉर्ड्स में ही पहला महिला टी20 विश्व कप अपने नाम किया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया सातवीं बार यह खिताब जीतकर अपनी बादशाहत बरकरार रखना चाहेगा।
07:11 PM, 05-Jul-2026
ENG W vs AUS W Live Score: महिला टी20 विश्व कप का समापन समारोह जारी, ऑस्ट्रेलिया का इंग्लैंड से सामना
Live Cricket Score, England-W vs Australia-W (ENG-W vs AUS-W) T20 World Cup 2026 Final: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज महिला टी20 विश्व कप का खिताबी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने सातवें खिताब के लिए जोर लगाएगी, जबकि इंग्लैंड की नजरें अपने घर में ट्रॉफी जीतने पर है।


