लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Drone Attack:होर्मुज में तीसरे टैंकर पर ड्रोन हमला, ऊर्जा आपूर्ति की बढ़ी चिंता; ब्रिटिश सेना ने क्या बताया? – British Military Says Tanker Was Hit By Drone In Strait Of Hormuz, In Third Such Attack Tuesday, Reports

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

होर्मुज जलडमरूमध्य में मंगलवार को तीन टैंकरों को निशाना बनाया गया। यह फारस की खाड़ी के संकरे मार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर हुए ताजा हमलों में से एक है। ब्रिटिश सेना ने यह जानकारी दी। 

यूकेएमटीओ ने क्या बताया?

ब्रिटेन के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने बताया कि तेल परिवहन के लिए बेहद अहम इस समुद्री मार्ग में तीसरे जहाज को ड्रोन से निशाना बनाया गया। इससे पहले मंगलवार को दिन में दो अन्य टैंकरों पर भी हमला किया गया था। यूकेएमटीओ के अनुसार, तीसरे जहाज को मामूली नुकसान पहुंचा है। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और जहाज अपनी यात्रा जारी रखे हुए है। यूकेटीएमओ इस क्षेत्र में जहाजों की आवाजाही पर नजर रखती है। 

यह घटना ऐसे समय हुई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अभी भी बना हुआ है। हालांकि, दोनों देशों के बीच एक अंतरिम समझौता हुआ है। इन हमलों से इस बात की चिंता बढ़ गई है कि इस संकरे समुद्री मार्ग से गुजरने वाले व्यापारिक जहाज फिर से निशाना बन सकते हैं।

पहले भी दो टैंकरों पर हुए थे हमले

यह घटना मंगलवार को पहले हुए दो अलग-अलग हमलों के बाद हुई है। इनमें एक हमला कतर के तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) जहाज पर हुआ था, जबकि दूसरा हमला सऊदी अरब के झंडे वाले कच्चे तेल के टैंकर को नुकसान पहुंचाने वाला था।

ये भी पढ़ें: Emmanuel Macron Syria Visit: एक दशक बाद राजदूतों की दोबारा नियुक्ति पर फ्रांस-सीरिया सहमत, क्यों बढ़ी नजदीकी?

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। साथ ही अभी तक समुद्र में प्रदूषण या तेल रिसाव के कोई संकेत नहीं मिले हैं।

यूकेटीएमओ ने कहा कि मामले की जांच जारी है। एजेंसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को सतर्क रहने की सलाह दी है। एजेंसी ने जहाजों से कहा है कि वे सावधानी के साथ यात्रा करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी दें। ताजा हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक्सप्लेनर:क्या है इंडियाज गॉट लेटेंट से जुड़ा नया विवाद, समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल? – New Controversy Linked To ‘india’s Got Latent’? What Sparked The Row Over Samay Raina’s Comedy Show?

नेपाल में जलप्रलय, ग्राउंड रिपोर्ट:सैलाब ने छीन लीं सांसें और सपने, पल भर में उजड़ गई बस्ती और बाजार – Nepal Flash Flood, Ground Report From Nuwakot And Galchhi

सीएनजी महंगी:कैब चालकों की कमाई पर कैंची, यात्रियों में बढ़ा किराये का डर, ऑटो-टैक्सी हड़ताल की चेतावनी – Rise In Cng Prices In Delhi Impacts The Earnings Of Cab And Auto-rickshaw Drivers

चीन की चुप्पी पर सवाल?:ग्लेशियर टूटने से अचानक आई बाढ़ तक, आपदा पर तिब्बत ने बीजिंग पर क्या-क्या लगाए आरोप? – Questions Over China Silence? From Glacier Collapse To Flood, Accusations Of Tibet Against Beijing On Disaster

महाराष्ट्र:नाबालिग से बार-बार दुष्कर्म केस में छह वर्ष बाद 20 साल की सजा, कोर्ट ने कहा- सहमति मायने नहीं रखती – Six Years On, Man Gets 20-year Ri For Assault; ‘minor Girl’s Consent Immaterial’, Rules Thane Court

अमेरिका में हिंदुत्व पर क्या बोले मोहन भागवत?:बताया हिंदू होने का मतलब, मुस्लिमों को लेकर भी दिया बेबाक संदेश – Mohan Bhagwat On Hindutva What Does Being Hindu Mean What Message Did He Say About Muslims In America

Leave a Comment