लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Dmk:डीएमके ने विधायक दल की बैठक में पास किए कई बड़े प्रस्ताव, बढ़ी स्टालिन की ताकत; कांग्रेस पर भी बोला हमला – Dmk Passes Several Resolutions Legislature Party Meeting Today Says Thanks To Alliance Partners

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तमिलनाडु में चुनावी नतीजों के बाद जारी राजनीतिक हलचल के बीच डीएमके ने अपनी विधायक दल की बैठक में कई बड़े प्रस्ताव पारित किए। बैठक में पार्टी ने जनता और सहयोगी दलों का धन्यवाद किया, वहीं पार्टी अध्यक्ष एम के स्टालिन पर पूरा भरोसा जताते हुए उन्हें सभी जरूरी राजनीतिक फैसले लेने का अधिकार दे दिया। इसके साथ ही कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला गया। डीएमके ने साफ कहा कि तमिलनाडु एक और चुनाव के लिए तैयार नहीं है और राज्य को स्थिर सरकार की जरूरत है।

जनता-सहयोगियों को लेकर डीएमके ने क्या कहा?

डीएमके विधायक दल की बैठक में पहला प्रस्ताव तमिलनाडु की जनता और गठबंधन सहयोगियों के धन्यवाद के लिए पारित किया गया। पार्टी ने कहा कि जनता ने कठिन राजनीतिक हालात में भी डीएमके और उसके सहयोगियों पर भरोसा जताया। प्रस्ताव में कहा गया कि गठबंधन कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन की वजह से पार्टी मजबूत स्थिति में पहुंची है। डीएमके ने इसे लोकतांत्रिक ताकतों की जीत बताया।

ये भी पढ़ें- China: दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा, रिश्वत लेन देन में ठहराए गए दोषी, देश के रक्षा मंत्री रहे

स्टालिन को कौन से अधिकार दिए गए?

बैठक में तीसरा और सबसे अहम प्रस्ताव एम के स्टालिन को लेकर पारित हुआ। इसमें कहा गया कि मौजूदा राजनीतिक और प्रशासनिक हालात को देखते हुए स्टालिन को तुरंत और जरूरी राजनीतिक फैसले लेने का पूरा अधिकार दिया जाता है। प्रस्ताव में कहा गया कि तमिलनाडु अभी दोबारा चुनाव नहीं चाहता और राज्य को स्थिर सरकार की जरूरत है। साथ ही यह भी कहा गया कि द्रविड़ आंदोलन की विचारधारा के खिलाफ काम करने वाली ताकतों को राज्य में जगह नहीं मिलनी चाहिए।

कांग्रेस पर डीएमके ने क्यों उठाए सवाल?

डीएमके ने चौथे प्रस्ताव में कांग्रेस पर खुलकर हमला बोला। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस ने धर्मनिरपेक्ष और प्रगतिशील गठबंधन से दूरी बनाकर अपने पुराने राजनीतिक चरित्र को फिर दिखाया है। प्रस्ताव में कहा गया कि डीएमके गठबंधन की वजह से कांग्रेस को एक राज्यसभा सीट और 28 विधानसभा सीटें मिली थीं। इसके बावजूद कांग्रेस ने कुछ ही दिनों में दूसरे मोर्चे की तरफ बढ़ने की कोशिश की। डीएमके ने इसे गठबंधन कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के जनादेश के साथ विश्वासघात बताया।

अन्य वीडियो-



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी:भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, दो दिन से बुखार था, नोएडा के अस्पताल में तोड़ा दम; सीएम ने जताया दुख – Agra Fatehabad Assembly Constituency Bjp Mla Chhotelal Verma Passes Away

एशियन गेम्स:हिमाचल की बेटी सीमा ने 10 हजार मीटर दौड़ में देश को 16 साल बाद दिलाया पदक, पढ़ें सफलता की कहानी – Asian Games: Seema Kumari Daughter Of Himachal, Wins A Medal For The Country In The 10,000m Race After 16 Year

आईपीएल 2027:अश्विन ने उठाया राज से पर्दा, जहीर खान से पहले इस दिग्गज को कोच बनाना चाहती थी चेन्नई सुपर किंग्स – R Ashwin Reveals Ashish Nehra Was In Csks Coaching Plans Before Zaheer Khan

हुंकार स्क्रीनिंग:रणवीर सिंह के ऑल-व्हाइट लुक ने ढाया कहर, फातिमा और अनीत पड्डा के ग्लैमर से सजा रेड कारपेट – Ranveer Singh Fatima Sana Shaikh Aneet Padda And Ravi Bhagchandka Attend Hunkkaar Special Screening

पाकिस्तान क्रिकेट का हाल-बेहाल:बाबर आजम से ज्यादा मशहूर हैं फातिमा सना? पूर्व चयनकर्ता का चौंकाने वाला बयान – Babar Azam Faces Criticism At Home Amid Poor Form, Former Pakistan Selector Praises Fatima Sana

यूपी:बसपा में आसान नहीं होगी ईशान आनंद की राह, पार्टी में जड़ें जमा चुके आकाश की जगह लेना होगा चुनौती – Up: Ishan Anand’s Path In Bsp Will Not Be Easy, Replacing The Already Entrenched Akash Will Be A Challenge.

Leave a Comment