लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Dilip Joshi Birthday Special: कभी 50 रुपये के लिए खाते थे धक्के, बेरोजगारी का भी दर्द झेला, आज करोड़ों के मालिक हैं ‘जेठालाल’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


किसी भी एक्टर के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होती है जब उन्हें उनके कैरेक्टर के नाम से जाना जाए. एक्टर दिलीप जोशी उन्हीं एक्टर्स की लिस्ट में टॉप पर आते हैं. उन्हें फैंस दिलीप जोशी के नाम से कम और ‘जेठालाल’ के नाम से ज्यादा जानते हैं. दिलीप जोशी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘जेठालाल’ का रोल प्ले करते हैं. 

2008 के बाद चमकी किस्मत

इस शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दी. दिलीप जोशी 2008 से ये कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं. इस शो के साथ दिलीप जोशी शुरुआत से जुड़े हैं और अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से फैंस को खूब हंसा रहे हैं. आज दिलीप जोशी टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं.

हालांकि, दिलीप जोशी के लिए ये जर्नी काफी मुश्किलों भरी रही है. दिलीप जोशी ने छोटे-छोटे रोल्स करके शुरुआत की थी. उन्होंने सलमान खान की फिल्म में भी सपोर्टिंग रोल प्ले किया.

छोटे रोल्स से की थी शुरुआत

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, दिलीप ने कई गुजराती प्ले किए हैं. दिलीप जोशी शुरुआत में बैकग्राउंड आर्टिस्ट के तौर पर कमिर्शियल स्टेज परफॉर्मेंस देते थे. इससे वो एक रोल का 50 रुपये कमाते थे.

ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन ने ठुकराई लग्जरी, चार्टर्ड फ्लाइट्स को किया इंकार, ‘पुष्पा’ एक्टर का छा गया डाउन टू अर्थ अंदाज

इसके बाद दिलीप जोशी ने 1989 में फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से करियर की शुरुआत की थी. सलमान की इस फिल्म में वो रामू सिंह के रोल में थे. इसके बाद उन्होंने ‘हम आपके हैं कौन’ में भोला प्रसाद के रोल में दिखे. उन्होंने ‘यश’, ‘सर आंखों पर’, ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, ‘खिलाड़ी 420’, ‘हमराज’, ‘दिल है तुम्हारा’,’ क्या दिल ने कहा’, ‘फिराक’, ढूंढ़ते रह जाओगे और What’s Your Raashee? जैसी फिल्में की हैं. 

‘तारक मेहता’ के बाद नहीं किया कोई और शो

दिलीप ने टीवी पर भी शुरुआत में स्ट्रगल किया. उनके टीवी शोज की बात करें तो वो कभी ये कभी वो, दाल में काला, क्या बात है, कोरा कागज, दो और दो पांत, हम सब एक हैं, सेवालाल मेवालाल, शुभ मंगल सावधान, हम सब बाराती, सीआईडी जैसे शोज में किया काम. हालांकि, उनकी नेम-फेम की तलाश ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पर आकर रुकी. इस शो के बाद उन्होंने और कोई शोज और फिल्में नहीं की. वो तब से इसी शो का हिस्सा हैं.

ये भी पढ़ें- ‘हिम्मत से लगे हुए हैं’, शोएब इब्राहिम ने दिया पापा का हेल्थ अपडेट, बोले- हैमरेज की वजह से ब्लीडिंग हुई

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से पहले एक साल तक थे जॉबलेस

मालूम हो कि दिलीप जोशी तारक मेहता का उल्टा चश्मा मिलने से पहले कुछ समय के लिए बेरोजगार भी थे. उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा में चंपकलाल का रोल ऑफर हुआ था लेकिन फिर उन्हें लगा कि वो जेठालाल का रोल ज्यादा बेहतर निभा सकते हैं और फिर उन्होंने जेठालाल का रोल मिला और फिर उनकी किस्मत बदल गई।

दिलीप जोशी की नेटवर्थ

अब दिलीप जोशी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो अब एक एपिसोड का डेढ़ लाख रुपये चार्ज करते हैं. उनकी नेटवर्थ 43 करोड़ के आसपास है. बता दें कि दिलीप जोशी का जन्म 26 मई 1968 को हुआ. उनका जन्म मुंबई में हुआ. उनकी शादी जयमाला जोशी संग हुई और 2 बच्चे हैं.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Tumbadchi Manjula Closing BO: 6 करोड़ के बजट में बनी ये हॉरर कॉमेडी मराठी फिल्म हुई सुपरहिट, कमाया 172.66 परसेंट प्रॉफिट

प्यार के आगे फीकी पड़ी मजहब की दीवार, मुस्लिम हसीनाओं पर दिल हारे ये हिंदू एक्टर्स, रचाई शादी

Dhamaal 4 Box Office Day 5: मंगलवार को ‘धमाल 4’ ने कर दिया बड़ा कमाल, उड़ा दिए ‘ओ रोमियो’ के परखच्चे, बनाया ये रिकॉर्ड

Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?

ऐश्वर्या राय की स्टंट डबल ने याद किया ‘रावण’ का खतरनाक स्टंट, बोलीं- 30 मिनट तक चट्टान पर लटकी रही

‘मेरी बहनों-बेटी की शादी हिंदू से हुई’, ‘लव जिहाद’ के आरोपों पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘गौरी का नहीं हुआ है धर्म परिवर्तन’

Leave a Comment