लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Dhurandhar 2 Box Office: 1186 करोड़ कमाया, बॉलीवुड की नंबर 1 फिल्म बनी, फिर भी ‘धुरंधर’ का ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई ‘धुरंधर 2’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Dhurandhar 2 Vs Dhurandhar Box Office: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का अब थियेटर में सफर खत्म होने वाला है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म के 40 से भी कम शोज बचे हैं. करीब 79 दिनों तक ये फिल्म थियेटर में चली है. कमाई के मामले में ये फिल्म बॉलीवुड की नंबर 1 मूवी बन चुकी है. धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड बना दिए हैं जिन्हें तोड़ना बहुत ही मुश्किल है. लेकिन इतनी कमाई के बावजूद भी ये फिल्म एक मामले में अपने पहले पार्ट से पीछे रह गई है. वो ऐसा रिकॉर्ड है जिसके आस पास भी ‘धुरंधर 2’ नहीं पहुंच पाई है.

पहले जानते हैं धुरंधर 2 का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • ‘धुरंधर 2’ ने इंडिया में 79 दिनों में 1186 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. 
  • वहीं कोई मोई के मुताबिक इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1399.7 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
  • कोई मोई का प्रीडिक्शन है कि इस फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन 1186.30 करोड़ रुपये तक रह सकता है.
  • 12वें शुक्रवार यानि 79वें दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 2 लाख रुपये कमाए. 

‘धुरंधर 2’ की कमाई हफ्तेवार

Dhurandhar 2 Box Office: 1186 करोड़ कमाया, बॉलीवुड की नंबर 1 फिल्म बनी, फिर भी 'धुरंधर' का ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई 'धुरंधर 2

अब उस रिकॉर्ड की बात करते हैं जिसके आस पास भी धुरंधर 2 नहीं पहुंच पाई है. 

6 फिल्में, 2 सीरीज… थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें

इस सीक्रेट फॉर्मूले में पार्ट 1 है असली ‘बाहुबली’

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के पहले दिन 145 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. 79 दिनों में इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे के मुकाबले फिल्म ने लगभग 8.2 गुना ज्यादा का लाइफटाइम कलेक्शन कर चुकी है. अगर इसका पर्सेंट निकालें तो धुरंधर 2 ने अपने पहले दिन की कमाई के मुकाबले 818% का कलेक्शन किया है.  

वहीं, धुरंधर पार्ट 1 को पहले दिन केवल 28.6 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली थी. थियेटर में ये फिल्म 102 दिनों तक चली. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर ने इंडिया में 895.96 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. ओपनिंग डे के मुकाबले ये कलेक्शन 31.2 गुना ज्यादा है. वहीं, इसका पर्सेंट निकालें तो इसने पहले दिन के मुकाबले 3132% का कलेक्शन किया.

बॉक्स ऑफिस पर कमाई में भले ही ‘धुरंधर 2’ ने ज्यादा कलेक्शन कर लिया है. लेकिन पहले दिन के मुकाबले अगर लाइफ टाइम कलेक्शन का पर्सेंट निकालें तो असली किंग तो धुरंधर ही है. ‘धुरंधर’ के पास ये ऐसा ऐतिहासिक रिकॉर्ड जो फिलहाल तोड़ पाना बहुत मुश्किल है. 

‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ के बारे में

आपको बता दें कि धुरंधर फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर आदित्य धर हैं. इसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. उनके साथ इस फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन मुख्य भूमिकाओं में हैं.

‘धुरंधर’ थियेटर में 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज के दिन तो एवरेज कमाई हुई लेकिन वर्ड ऑफ माउथ का बंपर फायदा मिला और देखते ही देखते ये फिल्म बड़े इवेंट की तरह बन गई. हालात ऐसे थे कि टिकट मिलना मुश्किल हो गया.

Dhurandhar 2 Box Office: 1186 करोड़ कमाया, बॉलीवुड की नंबर 1 फिल्म बनी, फिर भी 'धुरंधर' का ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई 'धुरंधर 2

टिकट महंगे थे उसके बावजूद भी फिल्म को ऑडियंस ने जमकर देखा और 102 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर इसने राज किया.

फिल्म को मिले शानदार रिएक्शन के बाद आदित्य धर और जियो स्टुडियोज ने इसका पार्ट 2  रिलीज करने का फैसला किया.

आदित्य धर ने इंटरव्यू में बताया था कि इस फिल्म को पहले एक ही पार्ट में बनाने का प्लान था. शूटिंग उसी के हिसाब से हुई थी लेकिन फिल्म करीब 6 घंट के बन चुकी थी.

 

जब पहले पार्ट को ऑडियंस ने पसंद किया तो फिर मेकर्स ने दूसरे का प्लान बनाया. इसके लिए उन्हें ज्यादा शूटिंग नहीं करनी पड़ी क्योंकि पूरी फिल्म पहली बार में ही शूट हो चुकी थी.

आदित्य धर ने तो ये भी बताया था कि धुरंधर के हर एक सीन की शूटिंग बहुत ही ग्रैंड तरीके से की गई थी. जो एक मिनट के सीन थे वो भी 5 मिनट के बन गए थे. 

एडिटिंग के समय हर कोई ये सोच रहा था कि क्या काटें और क्या फिल्म में रखें.

Dhurandhar 2 Box Office: 1186 करोड़ कमाया, बॉलीवुड की नंबर 1 फिल्म बनी, फिर भी 'धुरंधर' का ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई 'धुरंधर 2

मेकर्स ने 19 मार्च 2026 को धुरंधर: द रिवेंज रिलीज किया. फिल्म ने पहले दिन ही 145 करोड़ कमा लिए. और हर दिन ये फिल्म बंपर कमाई करती गई. अब 79 दिनों बाद करीब ये फिल्म थियेटर से हटने वाली है. 

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर करीब 3000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

ये फिल्म ओटीटी पर भी आ चुकी है. ‘धुरंधर’ को आप नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

वहीं ‘धुरंधर 2’ जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीम हो रही है. 





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कहां गायब हैं विवाह की पूनम? फिल्मों से दूर होकर भी कमाती है करोड़ों, जानें क्या कर रही हैं आजकल अमृता राव

32 साल बाद सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ‘कभी हां कभी ना’ का सुनाया किस्सा, निर्देशक को लेकर कही ये बात

'भारत भाग्य विधाता' प्रमोशन: कंगना रनौत ने रेट्रो लुक में ढाया कहर, फैंस हार बैठे दिल, शख्स ने दिया शादी का ऑफर

Neha Kakkar Birthday: समोसे बेचने वाले की लड़की कैसे बनीं टॉप सिंगर? कभी कमाती थीं सिर्फ 500 रुपये

Peddi BO Day 2: राम चरण की ‘पेद्दी’ ने दूसरे दिन भी मचाया तहलका, धुआंधार कर डाली कमाई, बस चार करोड़ और कमाते ही बना देगी बड़ा रिकॉर्ड

HJTIHH BO Day 1: बॉक्स ऑफिस पर चला ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का जादू, 5 फिल्मों को रौंद बनाया तगड़ा रिकॉर्ड , जानें- कलेक्शन

Leave a Comment