लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Dhurandhar 2 BO Day 67 Worldwide: 10वें संडे फिर ‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में रच दिया इतिहास, 18सौ करोड़ के हुई पार, बना डाला इतना बड़ा रिकॉर्ड

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में बवाल काटते हुए 67 दिन हो गए हैं. हैरानी की बात ये है कि ये फिल्म अब भी दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है और देश और दुनियाभर में खूब नोट छाप रही है. यहां तक कि इस दौरान रिलीज हुई नई फिल्में भी ‘धुरंधर 2’ को बॉक्स ऑफिस से टस से मस नहीं कर पा रही हैं.वहीं रिलीज के 67वें दिन यानी 10वें संडे को तो इसने वर्ल्डवाइड एक बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया है. चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर 2’ का 67वें दिन देश और दुनियाभर में कितना कलेक्शन रहा है?

‘धुरंधर 2’ ने भारत में 67 दिनों में कितनी की कमाई?
आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर 2 ‘ 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने के बाद से सिनेमाघरों में 67 दिन का सफर पूरा कर चुकी है. जियोहॉटस्टार पर इसकी ओटीटी रिलीज 4 जून को तय है, जो अब से सिर्फ 11 दिन दूर है लेकिन ये अब भी सिनेमाघरों में कमाई कर रही है. इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में में 674.17 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे शानदार ओपनिंग-वीक कलेक्शन में से एक है. इसके बाद दूसरे हफ्ते में इसने 263.65 करोड़ कमाए.  तीसरे वीक में में फिल्म ने 110.60 करोड़ रुपये कमाए और भारत में 1,000 करोड़ रुपये का नेट घरेलू आंकड़ा पार कर लिया. इसी के साथ ये आंकड़ा छूने वाली पहली हिंदी फिल्म भी बन गई.

 चौथे हफ्ते में इसने 54.70 करोड़ रुपये, पांचवें वीक में 19.52 करोड़ रुपये और छठे वीक में इसने 12.45 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके बाद सातवें हफ्ते में इसने 5.58 करोड़ रुपये, आठवें हफ्ते में 3.89 करोड़ रुपये और 9वें वीक में इसने 2.19 करोड़ रुपये जोड़े. इसके बाद 65वें दिन इसने 15 लाख रुपये और 66वें दिन 36 लाख रुपयों का कलेक्शन किया.

  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 67वें दिन यानी 10वें संडे को 48 लाख रुपयों का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ की भारत में 67 दिनों की कुल कमाई 1147.58 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 1373.42 करोड़ रुपये हो गया है.

‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड बना दिया ये रिकॉर्ड
‘धुरंधर 2’ ने विदेशों में भी खूब धमाल मचाया. इसकी ओवरसीज की कमाई 426.67 करोड़ रुपये हुई है. वहीं वर्ल्डवाइड 67वें दिन इस फिल्म ने इतिहास रच दिया और इसका दुनियाभर में कलेक्शन 1800.09 करोड़ रुपये हो गया है. इसी के साथ ये आमिर खान की दंगल के बाद इस आंकड़े को छूने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बन गई है. बता दें कि साउथ की कोई फिल्म इस नंबर को हासिल नहीं कर पाई है. ऐसे में धुरंधर 2 ने वाकई कमाल कर दिखाया है. 

ये भी पढ़ें:-Chand Mera Dil BO Day 3: अनन्या पांडे की ‘चांद मेरा दिल’ ने वीकेंड पर दिखाई तेजी, 10 करोड़ के हुई पार, इस फिल्म को भी चटाई धूल

‘धुरंधर 2’ के बारे में
बता दें कि ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह ने लीड रोल प्ले किया है. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ की सीक्वल है. इसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी सहित कई कलाकारों ने अपने किरदारों को दोहराया है.

ये भी पढ़ें:-‘अगर गलत जानकारी से बिल चुकाए जाते तो…’ सौतेले भाई आर्य बब्बर के दावों पर प्रतीक ने कसा तंज



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Karan Johar Birthday: मुंबई में 32 करोड़ का आलीशान घर, महंगी कारें और अरबों की दौलत, जानें कितने अमीर हैं करण जौहर

‘अगर गलत जानकारी से बिल चुकाए जाते तो…’ सौतेले भाई आर्य बब्बर के दावों पर प्रतीक ने कसा तंज

Cannes 2026: फैंस से बातचीत कर रही थीं ऐश्वर्या राय, बेटी आराध्या ने कर दिया ऐसा रिएक्ट, वीडियो हुई वायरल

मदर इंडिया के सेट पर आग से बचाना महज एक बहाना था, नरगिस की इस ‘एक आदत’ पर दिल हार बैठे थे सुनील दत्त

2800 गानों से हिलाया बॉलीवुड, कभी पाई-पाई को तरसते थे लक्ष्मीकांत, फिर दोस्त के साथ मिलकर रच दिया इतिहास

Raja Shivaji BO Day 24: चौथे संडे फिर ‘राजा शिवाजी’ की दहाड़ से गूंजा बॉक्स ऑफिस, कमाई में आया जबरदस्त उछाल, इतिहास रचने से इंचभर है दूर

Leave a Comment