लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Dhamaal 4 Trailer: ‘धमाल 4’ का ट्रेलर देख लिया तो हंस-हंसकर पागल हो जाएंगे, ब्लॉकबस्टर फ़िल्म लोडिंग…

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Dhamaal 4 Trailer Out: हिट फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ के चौथा सीक्वल पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है. ऐसे में अब इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार खत्म हो गया है. अजय देवगन, अरशद वारसी रितेश देशमुख और जावेद जाफरी एक बार फिर से सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए आ रहे हैं. वो ‘धमाल 4’ में दिखेंगे और फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जो कि सोशल मीडिया पर छा गया है.

कैसा है ‘धमाल 4’ का ट्रेलर?

‘धमाल 4’ के ट्रेलर के बारे में बात की जाए तो एक बार फिर से कॉमेडी ओवरलोड हुई है, जिसमें जबरदस्त कहानी देखने के लिए मिलती है. इसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी के साथ ही अन्य कलाकार भी खजाने की तलाश में जुटे हैं और वो कॉमेडी का बेहतरीन तड़का लगाते हैं. 

यह भी पढ़ें: Salman Khan की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, फिल्म मेकर अमित जानी को नोटिस भेजा

‘धमाल 4’ में नए कलाकारों की एंट्री

फिल्म ‘धमाल 4’ की दिलचस्प बात ये है कि इस बार कुछ नए कलाकारों की इस हिट फ्रेंचाइजी में एंट्री हुई है, जिसमें ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, रवि किशन, उपेंद्र लिमये और विजय पाटकर जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं. रवि किशन और अजय देवगन ‘सिंघम 3’ के बाद एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. रवि को अलग अंदाज में देखना दिलचस्प है.

‘धमाल 4’ में भोजपुरी गाने का तड़का

इतना ही नहीं, ‘धमाल 4’ की एक और दिलचस्प बात ये है कि इसमें कॉमेडी के साथ ही हॉरर का भी तड़का लगाया है. वहीं, फिल्म में भोजपुरी तड़का भी है. नीलकमल सिंह की आवाज में भोजपुरी सॉन्ग ‘फुलौरी बिना चटनी कईसे बनी’ फिल्म में कॉमेडी में जान फूंक रहा है.

‘धमाल 4’ देख क्या बोले लोग?

इसके अलावा अगर ‘धमाल 4’ के ट्रेलर पर लोगों के रिएक्शन के बारे में बात की जाए तो लोग इस पर जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं. इसकी कॉमेडी का जो जोरदार तड़का लगाया है, जिसके बाद इसकी तुलना ‘वेलकम टू द जंगल’ से हो रही है. लोगों ने इसे अक्षय की फिल्म से बेहतर बताया है. वहीं, कुछ की अपने बचपन की यादें ताजा हो गई हैं और कहा, ‘हमारा बचपन है. आदि और मानव की जोड़ी.’ इसी तरह से लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘बैक पेन हुआ, फीवर आ गया…’, दीपिका कक्कड़ ने बयां किया कैंसर का दर्द, इम्यूनोथेरेपी में आई दिक्कत

कब रिलीज होगी ‘धमाल 4’?

बहरहाल, अगर फिल्म ‘धमाल 4’ की रिलीज के बारे में बात की जाए तो इसका निर्देशन इंदिर कुमार ने किया है और प्रोड्यूसर अजय देवगन के साथ ही भूषण कुमार और कृष्णा कुमार हैं. वहीं, फिल्म की रिलीज के बारे में बात की जाए तो इसे 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sunday Box Office: संडे को फिर ‘पेद्दी’ ने मचाया धमाल, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने कंगनाृ और मनोज की फिल्मों को छोड़ा पीछे, जानें- कलेक्शन

Bharat Bhhagya Viddhaata BO Day 3: ‘भारत भाग्य विधाता’ की कमाई में संडे को आई तेजी, क्या वसूल पाएगी 45 करोड़ की लागत?

Peddi BO Day 9: राम चरण की ‘पेद्दी’ ने दूसरे संडे मचाई धूम, जमकर छापे नोट, 4 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये तगड़ा रिकॉर्ड

उर्मिला मातोंडकर के Ex पति मोहसिन खान की दूसरी शादी, पत्नी निधा संग निकाह की तस्वीरे शेयर कर लिखा-‘तुमने मेरी ज़िंदगी में रोशनी भर दी’

'तौबा खुदा खैर करे, खूब है करिश्मा…' 51 की उम्र में एयरपोर्ट पर दिखा एक्ट्रेस का किलर लुक

Box Office Report: कंगना-दिलजीत या मनोज-मिमोह, किसकी फिल्म ने मारी बाजी? जानें 3 दिन में कौन कहां तक पहुंचा?

Leave a Comment