लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Delhi Weather:आज और कल लू का अलर्ट, तापमान 42-44 डिग्री के बीच रहने की संभावना; 26 अप्रैल से बदलेगा मौसम – Delhi Weather: Heat Wave Alert Today, Temperatures Expected To Hover Between 42-44 Degrees Celsius

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राजधानी में गर्मी के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। दिल्ली में मौसम विभाग ने 24 व 25 अप्रैल के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कल तेज सतही हवाएं तापमान को तेजी से बढ़ने से रोक रही थीं, लेकिन शुक्रवार को हवा कुछ धीमी हो सकती है, जिससे तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

26 से बदलेगा मौसम

इसके बाद 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव की संभावना है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस दौरान बिजली चमकेगी, धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में मामूली सी गिरावट देखने को मिल सकती है। तापमान 40-42 डिग्री के बीच ही बना रहेगा। नए पश्चिमी विक्षोभ का कुछ खास असर दिल्ली में देखने को नहीं मिलेगा।

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 41.7 डिग्री पहुंच गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। इससे पहले 17 अप्रैल को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। बीते साल 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री रहा था, जो कि सीजन का सबसे गर्म दिन था। न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री के पार पहुंच गया है।

बृहस्पतिवार रिज इलाके में तापमान 43 डिग्री तक दर्ज हुआ। पालम में 41.6 डिग्री, लोधी रोड में 41.4 डिग्री तक तापमान रहा। गर्मी के तेवर भले ही कड़े रहे हों लेकिन लू अभी नहीं चली। हालांकि, गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को जरूर परेशान कर दिया। बुधवार को सफदरजंग मानक केंद्र में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो सामान्य से लगभग 3 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी के स्कूल में कत्ल और सुसाइड केस:जहां टिफिन बॉक्स की होती थी जांच, वहां पहुंचा तमंचा; गार्ड ने भी न रोका – Murder And Suicide At School Up Saud Already Hatched Conspiracy Fatima Also Honored With Best Teacher Award

यूपी:प्रदेश में विधान परिषद चुनाव का एलान, 23 अक्तूबर को होगा मतदान; पढ़ें पूरा अपडेट – Legislative Council Elections Announced In Up Voting To Be Held On October 23 Read Full Update

छात्र खुदकुशी मामला:आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टलों से हटाए जाएंगे सीलिंग फैन; जांच के बीच लिया गया फैसला – Sahil Wakode Case: Wall-mounted Fans To Replace Ceiling Fans In Iit Bombay Hostels

चार राज्यों में विधान परिषद इलेक्शन:चुनाव आयोग ने तारीखों का किया एलान, कब होगा मतदान? – Legislative Council Elections In Four States: Eci Announces Dates; When Will Voting Take Place?

बिहार:mlc चुनाव की तारीखों का ऐलान, 8 सीटों पर होगी वोटिंग; जानें पूरा शेड्यूल – Bihar Mlc Election 2026 8 Seats Voting Date Full Schedule

Rajasthan Nikay Chunav 2026:डिप्टी मेयर से उपाध्यक्ष तक की अग्निपरीक्षा, 301 निकायों में मतदान प्रक्रिया शुरू – Rajasthan Nikay Chunav 2026 Live Deputy Mayor To Vice President Voting Updates In Hindi

Leave a Comment