लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Delhi Metro:पीएम मोदी की अपील के बाद Dmrc का फैसला, हर सोमवार को चलेंगी छह अतिरिक्त ट्रेनें, बढ़ेंगे 24 फेरे – Dmrc Will Operate 24 Additional Trips Every Monday Using Six Additional Trains

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण पैदा हुए वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नागरिकों से ईंधन की खपत कम करने की अपील के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने 18 मई से प्रत्येक सोमवार को छह अतिरिक्त ट्रेनों के जरिए 24 अतिरिक्त ट्रेन फेरे चलाने की घोषणा की है। जरूरत पड़ने पर अन्य दिनों में भी अतिरिक्त सेवाएं संचालित की जाएंगी। 

डीएमआरसी के अनुसार, मौजूदा परिस्थितियों में सड़क परिवहन से मेट्रो की ओर यात्रियों का रुझान बढ़ सकता है। इसे देखते हुए स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, टिकट काउंटरों की संख्या बढ़ाने, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और बैगेज स्कैनर सक्रिय करने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने की तैयारी की गई है। 

डीएमआरसी ने कहा कि उसका विस्तृत नेटवर्क रेलवे स्टेशनों, आईएसबीटी, एयरपोर्ट, नमो भारत कॉरिडोर और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं से सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करता है। इससे निजी वाहनों और पेट्रोलियम आधारित परिवहन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल रही है। 

यात्रियों की सुविधा के लिए 160 मेट्रो स्टेशनों पर लास्ट माइल कनेक्टिविटी नेटवर्क विकसित किया गया है, जिसमें ई-रिक्शा, ई-ऑटो, बाइक टैक्सी और साइकिल सेवाएं शामिल हैं। डीएमआरसी का दावा है कि इससे रोज करीब एक लाख यात्री लाभान्वित हो रहे हैं। इसके अलावा 126 मेट्रो स्टेशनों पर पार्क एंड राइड सुविधा भी उपलब्ध है। 

डीएमआरसी ने डिजिटल टिकटिंग को भी बढ़ावा दिया है। यात्री अब क्यूआर टिकट, एनसीएमसी कार्ड, व्हाट्सऐप टिकटिंग और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एशियाड में भारत का कार्यक्रम:निशानेबाजी में आ सकते हैं पदक, सुचिका की नजरें फाइनल पर; तैराकी-वुशु में भी आशा – India’s Schedule At Asian Games 21st September 2026 Shooting Mma Badminton Swimming Hockey Table Tennis

यूपी:अब सतह पर आई कांग्रेस की अंदरूनी कलह, क्या प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी के बीच चल रही है अनबन? – Up: Now The Internal Conflict Of Congress Has Come To The Surface, Is There A Rift Going On Between The State

यूपी:प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अमित घोष, अमृत अभिजात समेत कई आईएएस अधिकारियों के तबादले – Up: Major Administrative Reshuffle In The State, Several Ias Officers Including Amit Ghosh And Amrit Abhijat T

केरलम में फ्लैश फ्लड का कहर:एक की मौत, सात के बहने की आशंका; 27 लोगों को बचाया गया – Keralam Flash Flood: 1 Dead, 7 Feared Swept Away In Pookkottumpadam

यूपी:चुनावी तैयारियों में जुटा भाजपा संगठन, सोमवार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुरू करेंगे प्रदेश का दौरा – Up: Bjp Organization Busy In Election Preparations, National President Will Start State Tour From Monday

स्मृति ईरानी:सलमान खान की राह पर चलीं अभिनेत्री, ट्रोलर्स को दिखाया आईना; चर्चा में आया वीडियो – Smriti Irani Support Salman Khan Gives Advice To Trollers Video Goes Viral

Leave a Comment