दिल्ली कैपिटल्स बुधवार को खेले गए मुकाबले में जीतती हुई हार गई, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले को 1 रन से जीत लिया. दिल्ली प्लेयर डेविड मिलर ने 41 रनों की आतिशी पारी खेली, वह टीम को जीत की दहलीज पर ला चुके थे लेकिन उन्हीं की एक गलती से दिल्ली जीता हुआ मैच हार गई. मिलर मैच के बाद मायूस थे, वह टूट चुके थे. तब कप्तान अक्षर पटेल उनके पास आए और उन्हें गले लगा लिया.
गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार शुरुआत की, केएल राहुल और पथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की. निसांका ने 24 गेंदों में 41 रन बनाए और राहुल ने 52 गेंदों में 92 रनों की कमाल पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 छक्के और 11 चौके जड़े. नितीश राणा (5), समीर रिजवी (0), अक्षर पटेल (2), ट्रिस्टन स्टब्स (7) के रूप में लगातार विकेट गिरते रहने से गुजरात मैच में वापसी करती हुई दिखी, लेकिन एक छोर पर डेविड मिलर पारी को संभाले हुए थे. उन्होंने 20 गेंदों में 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से नाबाद 41 रन बना पाए, लेकिन उनसे एक बड़ी गलती हो गई.
Watch it yourself to believe it 🤯
A nerve-wrecking finish to a #TATAIPL classic 🥶 @gujarat_titans fans, you can breathe now 😅
Updates ▶️ https://t.co/oOdPR1oSeP#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvGT pic.twitter.com/Wh5EQvshqd
— IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2026
डेविड मिलर से हुई एक गलती
दिल्ली कैपिटल्स को जीतने के लिए 12 गेंदों में 36 रन चाहिए थे. मोहम्मद सिराज ने 19वां ओवर डाला, जिसमें 2 छक्के और 1 चौका जड़ा. इस ओवर में कुल 23 रन आए थे. अब अंतिम 6 गेंदों पर जीतने के लिए 13 रन चाहिए थे. विप्रज ने पहली गेंद पर चौका लगाया लेकिन दूसरी गेंद पर आउट हो गए.
3 गेंदों पर 8 रन चाहिए थे, तब छक्का लगाकर डेविड मिलर ने दिल्ली के खेमे को खुश कर दिया. अब 2 गेंदों में सिर्फ 2 रन चाहिए थे, अगली गेंद पर मिलर ने बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन मिस हो गए. हालांकि इस पर आसानी से एक रन मिल सकता था, लेकिन मिलर दौड़े नहीं. नहीं तो यहीं पर स्कोर बराबर हो जाता. अगली गेंद पर मिलर ने शॉट लगाना चाहा, लेकिन इस बार तो गेंद बल्ले से ही नहीं लगी और विकेट कीपर के हाथों में चली गई. बटलर ने डायरेक्ट थ्रो मार दिया और कुलदीप रन आउट हो गए. दिल्ली जीत के करीब आकर 1 रन से मैच हार गई.
Axar Patel consoling David Miller. pic.twitter.com/ZncmTMBVWI
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 8, 2026
मैच के बाद मिलर मायूस थे. सभी खिलाड़ी जब एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे तब दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल उनके पास आए और उन्हें गले लगा लिया. उन्होंने मिलर से काफी देर तक बात की और उन्हें संभाला. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर साफ पता चल रहा है कि वह उनसे बोल रहे हैं कि तुमने अच्छी फाइट की, तुम इस हार को अपने ऊपर मत लो.


