लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

CSK Vs SRH IPL 2026: ‘मुझे टीम पर गर्व है…’, CSK की हार पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का इमोशनल बयान वायरल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में मिली हार के साथ ही सीएसके की प्लेऑफ में पहुंचने की राह बेहद मुश्किल हो गई है. हालांकि, हार के बावजूद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ की.

मैच के बाद सीएसके के कप्तान ने कहा, “यह एक शानदार क्रिकेट मैच रहा. हम 19वें ओवर तक मैच में थे. यह एक अच्छी टी20 पिच थी. मैच के दौरान पिच में कोई बदलाव नहीं हुआ. बस हम कुछ मौके चूक गए. फिर भी, हमारी टीम और सीमित स्क्वाड को देखते हुए मुझे अभी भी गर्व है और लगता है कि हमने अच्छा किया. सच कहूं तो बहुत सारी सकारात्मक बातें हैं. संजू हमारे लिए बहुत अच्छा खेल रहे हैं. कुछ अहम खिलाड़ी इस सीजन खेल नहीं पाए. जाहिर है कि यह कई बातों पर निर्भर करता है. इस मुकाबले में हर किसी ने अपनी पूरी ताकत लगाई, और मुझे खिलाड़ियों पर गर्व है. हमारे पास जो भीड़ और फैंस हैं, वे हर अच्छे-बुरे समय में हमारा साथ देते हैं. पिछले साल की तुलना में, हम इस साल बहुत बेहतर थे”.

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 की 7वीं हार का सामना करना पड़ा. 13 मुकाबलों में सीएसके के अब 12 प्वाइंट हैं, और टीम के लिए प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल हो गई है. सीएसके को अपना आखिरी लीग मुकाबला बड़े अंतर से जीतने के साथ-साथ दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा. सोमवार को एसआरएच के खिलाफ कप्तान ऋतुराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. सीएसके ने डेवाल्ड ब्रेविस की 27 गेंदों में खेली गई 44 रनों की पारी और कार्तिक शर्मा के 32 रनों की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 180 रन लगाए.

यह भी पढ़ें- 3 टीमों ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई, अब 1 स्पॉट और 5 टीमों के बीच लड़ाई; जानें ताजा समीकरण

हालांकि, सीएसके के गेंदबाज बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर भी 181 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे. एसआरएच की ओर से ईशान किशन ने 47 गेंदों पर 70 रनों की दमदार पारी खेली, तो हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंदों में 47 रन बनाए. दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 75 रनों की अहम साझेदारी निभाई, जो मुकाबले का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट रहा. जीत के साथ ही एसआरएच ने प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया है.

यह भी पढ़ें- क्लासेन और संजू सैमसन के बीच मैदान पर हुआ बड़ा विवाद, बीच मैच में भिड़े, अंपायर्स को करना पड़ा बीच-बचाव

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment