लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पीजी में दस्तावेज देखिए, सिर्फ कमरा नहीं:पीजी लेते वक्त अभिभावक इन बातों का रखें ध्यान, सुरक्षा के लिए जरूरी – Check Documents In Pgs Not Just Rooms Parents Should Keep These Things In Mind When Booking A Pg

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अगर आपका बच्चा पीजी में रहता है या पीजी में रखने की तैयारी में है तो सिर्फ कमरे की चमक-दमक और कॉलेज की कम दूरी देखना ही पर्याप्त नहीं है। सबसे अधिक जरूरी पीजी की वैधता जांचनी जरूरी है। इसमें बिल्डिंग प्लान से लेकर इमारत के स्वीकृत इस्तेमाल और फायर एनओसी तक शामिल है। किसी अनहोनी की सूरत में कागज ढूंढने से बेहतर है कि पहले से ही आप इन चीजों की पड़ताल कर अपने बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित कर लें।

दिल्ली में अलग-अलग विश्वविद्यालयों के छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इनके रिहायश के लिए उचित इंतजाम न होने के कारण बच्चे पीजी की ओर रूख करते हैं। सत्य निकेतन हादसे के बाद सवाल उठ रहे हैं कि किसी मकान में बेड लगाकर किरायेदार रख देना अपने आप में उस परिसर को वैध पीजी नहीं बना देता।

जानकार बताते हैं कि किसी पीजी की वैधता जांचने के लिए केवल यह देखना पर्याप्त नहीं है कि रूम कॉलेज या कोचिंग के नजदीक है या नहीं, संपर्क समेत कमरों की हालत और स्वीकृति देखना भी जरूरी है।  बड़ा सवाल यह है कि जिस भवन में पीजी चल रहा है, उसका बिल्डिंग प्लान स्वीकृत है या नहीं और एमसीडी ने उसे पीजी के लिए इस्तेमाल की इजाजत दी है? यही नहीं, स्वीकृत नक्शे के मुताबिक निर्माण होने के साथ फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट भी देखना जरूरी है। उसके बाद ही अभिभावक सुनिश्चित करें कि आपका बच्चा सुरक्षित रिहायश में है या इमारत खतरनाक है।

अभिभावक पीजी मालिकों से करें ये तीन सवाल

भवन का नक्शा स्वीकृत है या नहीं 

पीजी का चयन करते वक्त सबसे पहले इमारत का बिल्डिंग प्लान देखना चाहिए। इसमें पता चलता है कि यह कितनी मंजिलें स्वीकृत हैं, कितने क्षेत्र में निर्माण की अनुमति है, सेटबैक और खुली जगह कितनी होनी चाहिए तथा भवन का स्वीकृत उपयोग क्या है। डीडीए के अनुसार, भवन के उपयोग, एफएआर, कवरेज, सेटबैक, ऊंचाई, मंजिलों की संख्या, पार्किंग और रोशनी-वेंटिलेशन जैसे प्रावधानों का उल्लंघन कार्रवाई का आधार बन सकता है।

फायर एनओसी सिर्फ कागज नहीं, सुरक्षा की कसौटी

फायर एनओसी केवल एक औपचारिक दस्तावेज भर नहीं है। दिल्ली फायर सर्विस के नियमों के तहत निर्धारित श्रेणी के भवनों में अग्नि सुरक्षा उपाय और फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट आवश्यक हैं। डीडीए के मुताबिक, होटल और गेस्ट हाउस जैसी श्रेणियों में 12 मीटर से अधिक ऊंचाई तथा ग्राउंड+3 से अधिक संरचना होने पर यह सर्टिफिकेट जरूरी है। इसका मतलब यह है कि जांच का सवाल सिर्फ फायर एनओसी है या नहीं? तक सीमित नहीं होना चाहिए। बल्कि पूछा जाना चाहिए कि एनओसी किस श्रेणी के उपयोग के लिए जारी हुई? उस समय भवन की ऊंचाई और मंजिलें कितनी थीं? आज भवन में कितने लोग रह रहे हैं? क्या फायर सेफ्टी सिस्टम मौके पर उसी स्थिति में है, जिस आधार पर प्रमाणपत्र दिया गया था?

एमसीडी की अनुमति किस उपयोग के लिए है?

इसमें यह भी देखना जरूरी है कि एमसीडी ने संबंधित इमारत का इस्तेमाल पीजी के तौर पर करने की अनुमति दी है या नहीं। सिर्फ भवन का निर्माण स्वीकृत होना और उस भवन में व्यावसायिक व आवासीय स्वरूप में पीजी चलाना….दोनों चीजें एक नहीं हैं। इसमें बिल्डिंग प्लान क्या कहता है? इमारत का स्वीकृत उपयोग क्या है? और वास्तव में भवन में क्या गतिविधि चल रही है? इन तीनों में अंतर है तो इस इमारत में चल रही पीजी में रखना सुरक्षित नहीं हो सकता है। 

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी:पहले बाल्टी में डुबोकर शिवानी का कत्ल, अब चाय में मिलाया जहर; हत्यारोपी किशोरियों की दूसरी खौफनाक साजिश – Shivani Murder Accused Juveniles’ Chilling Escape Plot: Poison Mixed In Staff Tea At Barabanki Home

सीट का समीकरण:तीन दशक, सात चुनाव से किशनी में सपा का दबदबा; Bjp को पहली जीत का इंतजार; ऐसा है यहां का इतिहास – Uttar Pradesh Election 2027 Mainpuri Kishni Assembly Seat History Bjp Sp Bsp Congress Political Equation

शुभमन गिल का जन्मदिन:अंडर-19 विश्व कप से बनाई पहचान, कम उम्र में मिली कप्तानी; बने भारतीय क्रिकेट का सितारा – Indian Odi And Test Captain Shubman Gill Birthday Know Career Profile And Stats In Hindi Reactions

दिल्ली:हादसे हुए, जांच कमेटियां बैठीं, रिपोर्ट आई, लेकिन जवाबदेही अधूरी, कार्रवाई में रहा अलग-अलग पैमाना – Accidents Occurred Investigation Committees Were Formed Reports Were Released But Accountability Remained Inco

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026:साफ हवा के मामले में देश में सबसे आगे लखनऊ, 130 शहरों की रैंकिंग में कौन-कहां? – 5th Swachh Vayu Sarvekshan Awards 2026 Best Performing Cities And Wards Best Management Practices Under Ncap

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी 87वीं बैठक:राजेंद्र दर्डा आईएनएस अध्यक्ष चुने गए, तन्मय माहेश्वरी डिप्टी प्रेसिडेंट – Indian Newspaper Society 87th Meeting Rajendra Darda Ins President Tanmay Maheshwari Deputy President

Leave a Comment