लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Congress:नंदन नीलेकणि टास्क फोर्स पर कांग्रेस ने साधा निशाना, बोली- पीएम मोदी की छवि सुधारने की कवायद – Congress-slams-nandan-nilekani-led-exam-reforms-task-force-calls-it-image-repair-exercise-for-pm-modi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कांग्रेस ने परीक्षा सुधारों के लिए नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खराब हो चुकी छवि सुधारने की कोशिश करार दिया है। कांग्रेस सांसद और पार्टी के संचार विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को सोशल मीडिया पर इस टास्क फोर्स के गठन की आलोचना की।

उन्होंने एक्स पर लिखा, “दोस्तों, जून 2024 में नीट-यूजी सहित कई परीक्षाओं में गड़बड़ियों के बाद मोदी सरकार ने परीक्षाओं के पारदर्शी, सुचारु और निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए डॉ. के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में विशेषज्ञों की एक उच्चस्तरीय समिति गठित की थी।” जयराम रमेश ने आगे कहा, “जुलाई 2026 में, जब मोदी सरकार एक बार फिर नीट-यूजी और अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ियां रोकने में विफल रही है, तब उसने परीक्षा सुधारों पर ध्यान देने के लिए एक ‘उच्चाधिकार प्राप्त टास्क फोर्स’ का गठन किया है।”

जयराम रमेश बोले- राधाकृष्णन समिति की सिफारिशें ही नहीं लागू कर पाई सरकार

कांग्रेस नेता ने कहा, “मोदी सरकार अब तक के. राधाकृष्णन समिति की 101 सिफारिशों को पूरी तरह लागू नहीं कर पाई है। बल्कि 2024 और 2026 के पेपर लीक के बीच लगभग दो वर्षों तक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में पूर्णकालिक महानिदेशक तक नियुक्त नहीं किया गया।” उन्होंने आरोप लगाया, “आखिरकार यह पूरी कवायद प्रधानमंत्री की अपूरणीय रूप से खराब हो चुकी छवि सुधारने की एक उच्चस्तरीय कोशिश मात्र है।”

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि इस टास्क फोर्स की रिपोर्ट के आधार पर आगामी परीक्षाओं की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

टास्क फोर्स में कौन-कौन शामिल?

आधार परियोजना के प्रमुख सूत्रधार रहे नंदन नीलेकणि को यह जिम्मेदारी ऐसे समय सौंपी गई है, जब कथित पेपर लीक के विरोध में छात्रों का आंदोलन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद समाप्त हुआ है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, इस टास्क फोर्स में तकनीकी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणि के अलावा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष एस. सोमनाथ, खुफिया ब्यूरो (आईबी) के पूर्व निदेशक तपन डेका, आईआईटी मद्रास के निदेशक वी. कामकोटि, पूर्व शिक्षा सचिव अनीता करवाल और लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञ अमृत लाल मीणा भी शामिल हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Nta में बड़े बदलाव की तैयारी:नंदन नीलेकणि की टीम संभालेगी परीक्षा सुधार की कमान, कौन-कौन हैं सदस्य? – Nta Reforms Nandan Nilekani Led High Power Task Force Formed

निसार उपग्रह की रिपोर्ट:वेनेजुएला में आया विनाशकारी भूकंप, 60 सेंटीमीटर खिसकी जमीन; नासा ने किया बड़ा खुलासा – Isro Nasa Nisar Satellite Data Reveals 60 Cm Ground Shift Venezuela Earthquake

‘दुनिया देख रही लिव-इन का कड़वा सच’:मोहन भागवत बोले- विवाह ही सिखाता है जिम्मेदारी, Lgbtq पर भी रखी राय – Mohan Bhagwat On Marriage Discipline Live In Relationship Gen Z Hyderabad Lgbtq

‘अब नहीं होगा परीक्षा तंत्र से खिलवाड़’:टास्क फोर्स के गठन पर बोले अमित शाह, Cm योगी ने दी क्या प्रतिक्रिया? – Amit-shah-yogi-adityanath-welcome-nandan-nilekani-led-high-powered-task-force-on-exam-reforms

Indian Idol 16 Winner:ज्योतिर्मयी नायक बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विनर, तनिष्क और मनराज रहे रनर-अप – Jyotirmoyee Nayak Becomes The Winner Of Indian Idol 16 Tanishq And Manraj Finish As Runners Up

बांग्लादेश:पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन की बढ़ी मुश्किलें, भ्रष्टाचार के किन आरोपों में होगी जांच? – Bangladesh-former-president-mohammed-shahabuddin-corruption-probe-after-resignation

Leave a Comment