लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Cocktail 2 Advance Booking Day 1: रिलीज से पहले ही शाहिद की ‘कॉकटेल 2 ने उड़ाया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कमा डाले करोड़ों, ये रिकॉर्ड भी बनाया

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फ़िल्म ‘कॉकटेल 2’ साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. होमी अदजानिया की इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के गानें पहले ही चार्टबस्टर बन गए हैं. फिल्म को लेकर काफी माहौल बना हुआ है ऐसे में इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. चलिए यहां जानते हैं ‘कॉकटेल 2’  ने फर्स्ट डे के लिए कितनी प्री सेल कर ली है?

‘कॉकटेल 2’ की कैसी है एडवांस बुकिंग रिपोर्ट?
‘कॉकटेल 2’ रिलीज से पहले ही  बॉक्स ऑफ़िस पर रफ़्तार पकड़ती दिख रही है. शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म की पहले दिन के लिए खूब एडवांस बुकिंग हो रही है. फिल्म के ओपनिंग डे के लिए अब तक 60 हजार से ज़्यादा टिकट बिक चुके हैं. प्री-बुकिंग की धीमी शुरुआत के बाद फिल्म को अब जबरदस्त तेजी मिली है.

  • वहीं  ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क  के मुताबिक, ‘कॉकटेल 2’ ने 2डी फॉर्मेट में अब तक 69 हजार 183 टिकटों की सेल की है.
  • इसी के साथ ब्लॉक सीटों को छोड़कर एडवांस बुकिंग से इसने 2.41 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
  • वहीं ब्लॉक सीटों को मिलाकर यह आंकड़ा 4.58  करोड़ रुपये हो जाता है.
  •  रिलीज से पहले प्री-सेल्स के लिए अभी एक दिन और बाकी है, इसलिए एडवांस बुकिंग के फाइनल आंकड़ों में और भी उछाल आ सकता है.

ये भी पढ़ें:-Alpha Box Office: आलिया की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में एंट्री कर पाएगी ‘अल्फा’? जानें- कितना कमाना होगा?

2026 की टॉप 5 प्री-सेल्स में एंट्री कर पाएगी ‘कॉकटेल 2’?
‘कॉकटेल 2’ की एडवांस बुकिंग के आंकड़े शानदरा हैं. इसने ब्लॉक सीटों के 4.58  करोड़ के कलेक्शन के साथ साल की टॉप 5 प्री सेल लिस्ट में तीसरी पोजिशन हासिल कर ली है. दरअसल इसने  भूत बंगला के 3.32 करोड़ रुपये, ओ’रोमियो के 3.07 करोड़ रुपये और है जवानी तो इश्क़ होना है के 2.61 करोड़ रुपये के प्री सेल कलेक्शन को मात दे दी है. बता दें कि साल की प्री सेल टॉप 5 की लिस्ट में नंबर पर  धुरंधर 2 (53 करोड़ रुपये) काबिज है. जबकि दूसरे नंबर पर बॉर्डर 2 (12.5 करोड़ रुपये) है.

कॉकटेल 2 के बारे में
यह रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी ‘कॉकटेल 2’ को मैडॉक फ़िल्म्स और लव फ़िल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है.  इसका स्क्रीनप्ले तरुण जैन और लव रंजन ने लिखा है.

ये भी पढ़ें:-Wednesday Box Office 17June: पिट गईं कंगना-मनोज की फिल्में, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने चौंकाया, जानें- बुधवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment