लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अडानी को पछाड़कर TikTok के फाउंडर बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, लिस्ट में और किसका नाम

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बुधवार को ब्लूमबर्ग ने एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट के में भारत से गौतम अडानी का नाम भी शामिल है. लेकिन इस लिस्ट में जिस नाम ने चौंकाया है उसने सम्पत्ति के मामले में अडानी को भी पछाड़ दिया है. ये शख्स हैं TikTok के फाउंडर झांग यिमिंग. जिनका नाम इस लिस्ट में टॉप पर आ गया है.

झांग यिमिंग टिकटॉक की पैरेंट कंपनी ByteDance के फाउंडर हैं. वो एशिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में पहली बार टॉप पर आए हैं. Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 105 अरब डॉलर से ज्यादा हो गई है.

ये भी पढ़ें: आज से खुल गया Hero Motors का IPO, क्या पैसा लगाना रहेगा सही?

एशिया के टॉप 5 सबसे अमीर व्यक्ति कौन हैं?

नाम कंपनी और देश
झांग यिमिंग बाइटडांस (चीन)
गौतम अडानी अडानी ग्रुप (भारत)
मुकेश अंबानी रिलायंस ग्रुप (भारत)
तादाशी यानाई यूनिक्लो फाउंडर (जापान)
मसायोशी सोना सॉफ्टबैंक फाउंडर (जापान)

अंबानी- अडानी को भी छोड़ा पीछे
इस लिस्ट के मुताबिक झांग यिमिंग ने सम्पत्ति के मामले में भारत के गौतम अडानी और मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है. ये बड़ी ही हैरानी वाली बात भी है. इस लिस्ट में यिमिंग पहले नंबर पर तो दूसरे और तीसरे नंबर पर क्रमशः गौतम अडानी और मुकेश अंबानी हैं.

तेजी से बढ़ी झांग की सम्पत्ति
मार्च 2019 में ब्लूमबर्ग ने झांग की संपत्ति को ट्रैक करना शुरू किया था. उस समय उनकी संपत्ति करीब 13 अरब डॉलर थी. अब ये बढ़कर 105 अरब डॉलर से ज्यादा हो गई है. इसका मतलब है कि उनकी सम्पत्ति करीब सात साल में 8 गुना से भी ज्यादा बढ़ी है. इस बढ़ोतरी की बड़ी वजह ByteDance की बढ़ती वैल्यू और कंपनी के AI कारोबार में निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 199 का सब्सक्रिप्शन और लाखों का मुनाफा, मेजर ऋषभ संब्याल का इनकम मॉडल जानें

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट
इसके अलावा ब्लूमबर्ग ने दुनिया के सबसे अमीर शख्सों की लिस्ट भी जारी की है. जिसमें इलॉन मस्क सबसे ज्यादा सम्पत्ति के मालिक के रूप में टॉप पर छाए हुए हैं. आइये नीचे देखें टॉप 10 दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति:

नाम कुल सम्पत्ति
इलॉन मस्क 892 अरब डॉलर
लैरी पेज 295 अरब डॉलर
सर्गेई ब्रिन 274 अरब डॉलर
जेफ बेजोस 274 अरब डॉलर
माइकल डेल 253 अरब डॉलर
मार्क जुकरबर्ग 238 अरब डॉलर
लैरी एलिसन 194 अरब डॉलर
जेनसन हुआंग 176 अरब डॉलर
स्टीव बाल्मर 174 अरब डॉलर
वॉरेन  147 अरब डॉलर

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में गौतम अडानी का नाम भी 20 वें नंबर पर है. तो वहीं टिकटॉक के फाउंडर झांग यिमिंग के बारे में बात करें तो इस लिस्ट में भी वो अडानी से ऊपर ही हैं.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment