लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Cm Vijay:राज्य में जन्म लेने वाले बच्चों को गिफ्ट मिलेगी सोने की अंगूठी, स्वतंत्रता दिवस पर Cm विजय का एलान – Tamil Nadu Cm Vijay Announce Gold Ring Gift Scheme For New Born Babies On 15 September

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक नई योजना का एलान किया। इस योजना के तहत राज्य में पैदा होने वाले बच्चों को उपहार में सोने की अंगूठी दी जाएगी। यह योजना 15 सितंबर से लागू होगी और इस योजना में करीब 755 करोड़ रुपये की लागत आएगी। 

सीएम विजय ने क्या एलान किया?

सीएम विजय ने अपने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए गए भाषण में कहा, ‘भ्रष्टाचार खत्म करना आजादी के बराबर है। सरकार इस लक्ष्य की दिशा में काम कर रही है। हम अपनी सरकार के खिलाफ काम करने वाली ताकतों और साजिशों को हराएंगे। 15 सितंबर को नवजात शिशुओं के लिए 755.83 करोड़ रुपये की लागत से सोने की अंगूठी उपहार योजना शुरू की जाएगी।’

मुख्यमंत्री विजय ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चेन्नई स्थित राज्य सचिवालय में तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार उन नीतियों का विरोध करना जारी रखेगी, जो उसकी राय में राज्य के अधिकारों को कमजोर करती हैं। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार के साथ प्रशासनिक सहयोग बनाए रखने की बात भी कही। अपने पहले स्वतंत्रता दिवस भाषण में सीएम विजय ने कहा कि भ्रष्टाचार से निपटना आजादी का पहला अनिवार्य हिस्सा है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सरकार इस उद्देश्य की दिशा में काम कर रही है। 

सरकारी राजस्व को निजी हाथों में जाने से रोकने के लिए कदम उठाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने सरकारी राजस्व को निजी लोगों को हाथों में जाने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। साथ ही सभी सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के प्रयास भी लगातार जारी हैं। तमिलनाडु के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में अभिनेत्री तृषा, विजय के पिता चंद्रशेखर और तमिलनाडु के मंत्रियों ने हिस्सा लिया। 

अपने संबोधन की शुरुआत में सीएम विजय ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, मैं उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूं, जिन्होंने हमारी स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। उन्होंने आगे कहा, ‘जब लोगों को यह एहसास होता है कि उनके साथ गुलामों जैसा व्यवहार किया जा रहा है, तो उनमें एकता की भावना पैदा होती है। सभी लोग एक साथ आने लगते हैं। जातिगत भेदभाव खत्म हो जाता है, और जब जाति और धार्मिक भेद मिट जाते हैं और सभी लोग एक साथ आ जाते हैं, तो वही सच्ची स्वतंत्रता है।’

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Hariyali Teej:वृंदावन में उमड़ा आस्था का सैलाब, स्वर्ण-रजत झूले पर विराजे बांकेबिहारी; आप भी कर लें दर्शन – Hariyali Teej: Lakhs Of Devotees Throng Vrindavan As Banke Bihari Temple Gears Up For Golden-silver Swing Dars

Pm Modi Speech:’विकसित भारत’ से लेकर आत्मनिर्भर भारत तक: लाल किले से पीएम मोदी ने दुनिया को दिए 10 संदेश – From Developed India To Self-reliant India 10 Big Messages Pm Modi Gave To The World From Red Fort

Pm Modi Independence Day Look 2026:पीएम के लाल साफा और जैकेट ने खींचा ध्यान, 2025 के भगवा लुक को ऐसे दी मात – Pm Modi Independence Day Look 2026: Red Bandhani Turban, Brown Jacket And White Kurta Decoded

Ind Vs Sl:600वें टेस्ट से पहले गॉल में टीम इंडिया ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज्बा – Independence Day: Team India Hoists Tricolour In Galle Ahead Of Historic 600th Test Against Sri Lanka

Independence Day:लाल चौक पर आजादी का जश्न, शरीर पर तिरंगा पेंट कर पर्यटक ने शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज – A Tourist, Having Painted The Tricolour On His Body, Waved The National Flag At Lal Chowk

Ind Vs Sl:’कुलदीप का मुश्किल समय, कंधे पर चाहिए गिल का हाथ’, मोहम्मद कैफ ने क्यों कहा ऐसा? जानें – Kuldeep Going Through A Tough Phase, Needs Gill’s Support: Mohammad Kaif

Leave a Comment