लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Cjp Protest:छात्रों के सपोर्ट में आए दिलजीत दोसांझ; हुमा कुरैशी से भूमि तक इन सितारों ने भी दी प्रतिक्रिया – Bhumi Pednekkar Anurag Kashyap Celebs On Cjp Protest Huma Qureshi Says Visuals Will Stay With Me For Long Time

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

वीर दास ने जताया समर्थन, आर्टिस्ट पर उठाए सवाल

एक्टर और कॉमेडियन वीर दास ने छात्रों के प्रदर्शन पर कई आर्टिस्ट्स की चुप्पी पर सवाल उठाए  हैं। साथ ही उनसे सपोर्ट करने की अपील की। वीर दास ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट शेयर किया और कहा कि जो लोग ऐसे मुद्दों को नजरअंदाज करते हैं, वे बाद में उम्मीद करते हैं कि भीड़ उनके सपोर्ट में जमा हो और उनके इवेंट्स में आए। उन्होंने लिखा, ‘अगर आप एक भारतीय लाइव आर्टिस्ट हैं, तो मुझे उम्मीद है कि आप लोगों के लिए आवाज न उठाने और बाद में उन्हें टिकट बेचने की कोशिश करने के पाखंड को समझते होंगे’। आगे कहा है, ‘आप भारतीय जनता की परवाह वाली चीजों पर एक चुप दर्शक की तरह दिखते हैं और फिर उम्मीद करते हैं कि भारतीय जनता आपके लिए आवाज उठाए और आपकी परवाह करे। ऐसा नहीं चलता। भारत में कॉन्सर्ट की इकॉनमी युवाओं के सपोर्ट में जमा होने पर टिकी है’।

View this post on Instagram

A post shared by Vir Das (@virdas)

दिलजीत दोसांझ ने किया छात्रों का सपोर्ट

सिंगर एक्टर दिलजीत दोसांझ ने भी छात्रों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है। परीक्षा पेपर लीक व शिक्षा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोजित इस प्रदर्शन के बारे में जब पहले दिलजीत से पूछा गया था, तो एक्टर ने खुद को इससे दूर रखते हुए कहा था कि वे एक कलाकार हैं, राजनेता नहीं। चुप रहने की वजह बताते हुए एक्टर ने मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ सख्ती से पेश नहीं आना चाहिए था। उन्होंने लिखा, ‘आज जो हुआ वह बहुत गलत था। छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए था। मैं अधिकारियों से छात्रों की मांगें सुनने का अनुरोध करता हूं’।

बोले- ‘मुझे कई बार ‘राष्ट्र विरोधी’ कहा गया’

एक्टर ने कहा कि 2020 में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान समर्थन करने के बाद उन्हें काफी आलोचना और कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि उन्हें अक्सर ‘राष्ट्र-विरोधी’ कहा जाता रहा है। उन्होंने कहा, ‘मुझे पहले भी कई बार ‘राष्ट्र-विरोधी’ करार दिया जा चुका है। मुझे पता है कि अब भी मुझे राष्ट्र-विरोधी कहा जाएगा। किसानों के विरोध प्रदर्शन के बाद, मुझे बहुत आलोचना और कानूनी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिनके बारे में मैं अभी भी बात नहीं कर सकता’।

हुमा कुरैशी बोलीं- ‘याद रहेंगे ये विजुअल्स’

अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। उन्होंने ‘जो कुछ भी हुआ, उसकी तस्वीरें लंबे समय तक मेरे जहन में रहेंगी। प्रदर्शनकारियों पर इतनी बेरहमी और लाठियों का इस्तेमाल देखकर मुझे बहुत दुख हुआ। यकीनन, इस स्थिति को ज्यादा धैर्य, लोगों की बात सुनकर और बातचीत के जरिए संभाला जा सकता था। हम भारत के लोगों ने ही इस सरकार को चुना है। आज हम सभी को सवाल पूछने और जवाबदेही की उम्मीद है। हमारा देश एक बहुत बड़ा और विविधताओं वाला देश है। जरूरी नहीं कि हम हर मुद्दे पर एक-दूसरे से सहमत हों, लेकिन हम इस बात पर तो सहमत हो ही सकते हैं कि बल प्रयोग करने से पहले हर नागरिक की बात सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए। उन सभी छात्रों और नागरिकों का सम्मान है, जिन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से खड़े होने का फैसला किया। जय हिंद’।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq)



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हवाई यात्रियों के लिए जरूरी खबर:किस एयरलाइन की उड़ान समय पर, कौन सबसे ज्यादा लेट? जानें किसके रिकॉर्ड बेहतर – Best And Worst Airlines For On-time Performance In India Dgca June 2026 Report

Ind Vs Ban:क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी भारतीय टीम? पड़ोसी देश को भारत से क्रिकेट संबंध सुधरने का भरोसा – Ind Vs Ban: Bangladesh Banks On Sports Diplomacy To Revive Cricket Ties With India Know All Details

Ngt:अवैध रेत खनन पर एनजीटी का सख्त रुख, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नियामक ढांचा बनाने का निर्देश – Ngt-directs-states-to-create-framework-to-curb-illegal-sand-mining-ai-satellite-monitoring

Ind Vs Zim:जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को रोमांचक सीरीज की उम्मीद, भारत को लेकर दिया हैरान करने वाला बयान – Zimbabwe Captain Sikandar Raza Rejected The Notion That India Are Favourites For The T20i Series

Air Traffic:घरेलू हवाई यातायात में जून में 12 फीसदी की गिरावट, यात्री संख्या 1.35 करोड़ रुपये हुई – Domestic Air Traffic Dips 12% In June, Passenger Count At 1.35 Crore

Up Cabinet:विधानमंडल का तीसरा सत्र तीन अगस्त से, अनुपूरक बजट व संभल हिंसा की जांच रिपोर्ट होगी पेश – Up Cabinet: Third Session Of The Legislature To Begin On August 3; Supplementary Budget And Inquiry Report On

Leave a Comment