लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Chandigarh:अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह आज रोहतक में, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे उत्साहवर्धन – Chandigarh: The Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman Samaroh In Rohtak Today, Cm Saini To Present

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन वीरवार को रोहतक में आयोजित किया जा रहा है। वीरवार को रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के डॉ. राधाकृष्णन सभागार में आयोजित इस समारोह में हरियाणा के सरकारी स्कूलों के प्रदेश और जिला स्तर के लगभग 225 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। मुख्यमंत्री सभी चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान करेंगे और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी देंगे।

अमर उजाला पिछले कई वर्षों से सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान कर उनकी मेहनत और उपलब्धियों को नई पहचान दिलाने का काम कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। समारोह दोपहर एक बजे शुरू होगा जबकि विद्यार्थियों का पंजीकरण सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक, शिक्षक और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे। यह समारोह विद्यार्थियों की सफलता का सम्मान करने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने और नए लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा भी देगा। कार्यक्रम में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पूनिया भी मौजूद रहेंगे।

इस आयोजन में गीता विश्वविद्यालय मुख्य प्रायोजक है। अन्य प्रायोजकों में सीजीसी विश्वविद्यालय मोहाली, महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय, आरपी एजुकेशनल ट्रस्ट, दयावती मोदी अकादमी, नालंदा शिक्षा निकेतन स्कूल, ज्ञान बूस्टर अकादमी, डैकस ईवी, कॉलेज स्टडी, एलिमेंट्री एंड टेक्निकल स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया, टैलेंटेड ऋतु इंसान, तनेजा पब्लिक स्कूल, ओमसन्स ज्वेलर्स, दर्पण कोचिंग क्लासेस और वेस्टर्न ओवरसीज स्टडी अब्रॉड लिमिटेड शामिल हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेसन गिलेस्पी ने खोली पाकिस्तान क्रिकेट की पोल:पीसीबी से कहा- अब भी देने हैं हजारों डॉलर; आकिब को क्यों घेरा? – Jason Gillespie Hits Out At Pcb, Says Board Still Owes Him Thousands Of Dollars

पोखरण में 14 सितंबर से ड्रोनाथॉन-2026:ड्रोन से ड्रोन रोधी सिस्टम तक, दिखेगी भारत की स्वदेशी तकनीक की ताकत – Dronathon-2026-pokhran-indian-air-force-drone-counter-drone-technology

यूपी में पत्नी का कत्ल:10 साल के बेटे की जुबानी मौत की खौफनाक कहानी, बोला- पापा रोज करते थे मां के साथ ऐसा – Husband Strangles Wife To Death Following Domestic Dispute In Mathura

दलीप ट्रॉफी फाइनल:साउथ जोन पर मंडराया खतरा, ईस्ट जोन पहली पारी में बड़ी बढ़त के करीब; शमी और मुकेश का दिखा दम – Duleep Trophy Final Day 3 Highlights: East Zone Vs South Zone Match Report Scorecard Tilak Varma Ishan Kishan

दिल्ली वोटर लिस्ट पर आप का आरोप:’पहले 746 वोटर, अब 747 कैसे हुए?’ राघव चड्ढा का नाम जुड़ने पर सौरभ के सवाल – Aap Levels Allegations After Bjp Leader Raghav Chadha Name Is Added To Voter List In Delhi Rajinder Nagar

आशा भोसले:एआई से बना रहमान का गाना ‘आशा फॉरएवर’ रिलीज, दिग्गज गायिका के साथ दिखे आमिर-शाहरुख और सलमान – A.r. Rahman Asha Bhosle And Zanai Bhosle Asha Forever Official Music Video Released On Asha Tai Birthday

Leave a Comment