लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Cctv में कैद हुआ वायनाड भूस्खलन का खौफनाक मंजर:खिलौने की तरह बह गया टैंकर, देखते-देखते दब गए कई लोग – Cctv Visuals Show The Exact Moment A Landslide Struck Wayanad Today

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केरल के वायनाड वाले हिस्से में हुए भयानक भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई। वहीं, कई एजेंसियों का एक बड़ा बचाव अभियान अब भी जारी है। मलबे के नीचे दबे चार लापता लोगों की तलाश की जा रही है। इसी बीच भूस्खलन का दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। 

सामने आए भूस्खलन के वीडियो में एक टैंकर, बस और कुछ लोग तेजी से बह रहे मलबे और पानी की चपेट में आ गए। वीडियो में दिख रहा है कि भूस्खलन के बाद तेजी से बहकर आए मलबे के चलते टैंकर और बस कई सौ मीटर पीछे फिसलकर आ गए। जिससे उसकी चपेट में कई लोग आ गई। कुछ लोग तो भूस्खलन की चपेट में आने से बच गए, लेकिन कई लोग उस मलबे में दबे होने की आशंका है। 

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया खौफनाक मंजर

प्रत्यक्षदर्शी अजमल ने बताया, “पहले हमें हल्की सी आवाज सुनाई दी। हम सभी तुरंत दुकान से बाहर निकल आए। शुरुआत में पहाड़ी का थोड़ा हिस्सा ही खिसकता दिखा, लेकिन देखते ही देखते वह बड़ा भूस्खलन बन गया। हमने आसपास मौजूद लोगों को तुरंत वहां से भागने के लिए कहा। बस स्टॉप पर कई लोग खड़े थे और कुछ मजदूर भी काम कर रहे थे। तभी पुल के दूसरी तरफ खड़ा एक टैंकर भूस्खलन की चपेट में आ गया और बहता हुआ हमारी ओर आ गया।मुझे लगता है कि 10 से 15 लोग मलबे में दब गए हैं। अब तक चार लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। अभी यह साफ नहीं है कि पुल पर मौजूद लोग नदी में गिर गए या मलबे के नीचे फंसे हुए हैं।

मक्का की तीर्थयात्रा पर गया परिवार बचा

दस घायल लोगों का दो अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि बचावकर्मी मलबे में फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। इस बड़े भूस्खलन में एक चर्च और पास का एक घर भी बह गया। अच्छी बात यह रही कि घर पर ताला लगा था क्योंकि उसमें रहने वाले लोग मक्का की तीर्थयात्रा पर गए हुए थे और घटना के समय चर्च के अंदर भी कोई नहीं था। प्रभावित इलाकों को जोड़ने वाला एक पुल मलबे के नीचे दब गया है, जिससे बचाव कार्यों में भारी रुकावट पैदा हुई।

 24 घंटों में 226 मिमी बारिश दर्ज

बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और भारी मात्रा में मलबा हटाने और लापता लोगों की तलाश के लिए भारी मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह भूस्खलन कल्लाडी में मीनाक्षी पुल के पास हुआ। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि लगातार बारिश के कारण साइट पर खोदी गई मिट्टी के बड़े ढेर ढह गए, जिससे काम करने वाली जगह का कुछ हिस्सा मलबे में दब गया।

यह घटना मेप्पाडी में हुई बहुत ज्यादा बारिश के बाद हुई, जहां पिछले 24 घंटों में 226 मिमी बारिश दर्ज की गई।

यह इलाका पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है और जब मिट्टी खिसकने की घटना हुई, तो पास ही कई निजी गाड़ियां और निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को लाने-ले जाने वाली एक बस खड़ी थी। बचाव कर्मियों को आशंका है कि मलबे के नीचे अभी भी लोग दबे हो सकते हैं।

केरल के मंत्री ने वायनाड भूस्खलन को मानव निर्मित आपदा करार दिया

कृषि मंत्री टी सिद्दीकी ने पत्रकारों से कहा, यह प्राकृतिक भूस्खलन नहीं है। यह एक मानव निर्मित भूस्खलन है, जो खुदाई के बाद निकाली गई मिट्टी को अवैज्ञानिक तरीके से इकट्ठा करने के कारण हुई है। मंत्री ने कहा कि इस संबंध में पहले भी चिंताएं जताई गई थीं। उन्होंने बताया कि स्थिति का आकलन करने, जमा की गई मिट्टी को हटाने और जरूरत पड़ने पर काम रोकने के निर्देश जारी किए गए थे। घटना से जुड़े एक वीडियो में मीनाक्षी पुल के पास जमा मिट्टी का बड़ा ढेर बारिश के कारण अचानक नीचे खिसकता हुआ दिखाई दिया।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज का राशिफल 30 अगस्त:मेष और सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के साथ मिल सकती है बड़ी खुशखबरी – Today Prediction Horoscope Of 30 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

जूरी के सामने क्यों घबराए जुकरबर्ग?:ड्रग तस्करों से तुलना ने बढ़ाई मुश्किलें, मेटा में क्या बदलाव होंगे? – Meta $17.1 Billion Settlement: Why Did Zuckerberg Fear A Massive Trial Over Teen Social Media Addiction?

एक्सप्लेनर:क्या है इंडियाज गॉट लेटेंट से जुड़ा नया विवाद, समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल? – New Controversy Linked To ‘india’s Got Latent’? What Sparked The Row Over Samay Raina’s Comedy Show?

नेपाल में जलप्रलय, ग्राउंड रिपोर्ट:सैलाब ने छीन लीं सांसें और सपने, पल भर में उजड़ गई बस्ती और बाजार – Nepal Flash Flood, Ground Report From Nuwakot And Galchhi

सीएनजी महंगी:कैब चालकों की कमाई पर कैंची, यात्रियों में बढ़ा किराये का डर, ऑटो-टैक्सी हड़ताल की चेतावनी – Rise In Cng Prices In Delhi Impacts The Earnings Of Cab And Auto-rickshaw Drivers

चीन की चुप्पी पर सवाल?:ग्लेशियर टूटने से अचानक आई बाढ़ तक, आपदा पर तिब्बत ने बीजिंग पर क्या-क्या लगाए आरोप? – Questions Over China Silence? From Glacier Collapse To Flood, Accusations Of Tibet Against Beijing On Disaster

Leave a Comment