लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

CBSE Board Exam 2026: पात्रता से लेकर तैयारी तक – कैसे करें सही प्लानिंग? नए नियम, जो छात्रों और अभिभावक के लिए जरूरी | Explained – एजुकेशन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

CBSE Board Exam 2026 की कैसे करें सही तैयारी? EXPLAINED

हाइलाइट्स

  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की नई तारीख की घोषणा कर दी है, जो कि 7 फरवरी, 2026 से शुरू होने वाली है।
  • वर्ष 2026 से बोर्ड परीक्षा प्रणाली में कई ऐसे बदलाव लागू किए गए हैं, जो देशभर के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों को सीधे प्रभावित करेंगे।
  • यह बदलाव छात्रों पर से परीक्षा का दबाव कम करने, उनकी वास्तविक क्षमता को आंकने और उन्हें बेहतर विकल्प देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।

CBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की नई तारीख की घोषणा कर दी है। अब 17 फरवरी, 2026 से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली है। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 10वीं की परीक्षाएं 10 मार्च को समाप्त होंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं नौ अप्रैल, 2026 को समाप्त होंगी। हालांकि, सीबीएसई ने पिछले महीने परीक्षा को लेकर संभावित तारीखों की घोषणा की थी। लेकिन फाइनल प्रोग्राम में अब कुछ बदलाव कर दिये हैं, जिसमें कक्षा 10वीं की परीक्षाओं के लिए एक अतिरिक्त दिन जोड़ा भी गया है।

वहीं, शिक्षा व्यवस्था को अधिक लचीला, निष्पक्ष और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में सीबीएसई ने एक बड़ा कदम उठाया है। वर्ष 2026 से बोर्ड परीक्षा प्रणाली में कई ऐसे बदलाव लागू किए गए हैं, जो देशभर के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों को सीधे प्रभावित करेंगे। शिक्षा मंत्रालय की नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप यह बदलाव छात्रों पर से परीक्षा का दबाव कम करने, उनकी वास्तविक क्षमता को आंकने और उन्हें बेहतर विकल्प देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। तो इस नए बदलाव के बारे में यहां विस्तार से समझते हैं-

सीबीएसई ने क्या बदलाव किये?

अब छात्र कक्षा 10 में दो बार बोर्ड परीक्षा देने का अवसर पा सकेंगे, उपस्थिति के लिए सख्त 75 फीसदी नियम लागू होगा, और आंतरिक मूल्यांकन यानी Internal Assessment को स्टूडेंट के रिजल्ट में अधिक महत्व दिया जाएगा। CBSE ने यह भी स्पष्ट किया है कि एग्जाम पैटर्न में बदलाव किए गए हैं, ताकि छात्रों की रटने की आदत के बजाय उनकी समझ और विश्लेषणात्मक क्षमता को परखा जा सके।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

NEET Results 2026: पेपर लीक के बाद हुए री-एग्जाम के आ गए नतीजे, 715 अंकों के साथ आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने टॉपर – एजुकेशन

कैसे एक ID में सुरक्षित रहेंगे सभी शैक्षणिक रिकॉर्ड, जानें क्‍या है APAAR ID , इसके फायदे और कैसे बनवाएं – एजुकेशन

Australia Student Visa : ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए भारतीयों को अब स्टूडेंट वीजा पर कितने एक्ट्रा खर्च करने होंगे, नई कैटेगरी की कितनी है फीस? – एजुकेशन

UP Home Guard Result 2026: कब जारी होगा रिजल्‍ट? जानें संभावित कटऑफ, डाउनलोड लिंक – एजुकेशन

UP Home Guard Result 2026: कब जारी होगा रिजल्‍ट? जानें संभावित कटऑफ, डाउनलोड लिंक – एजुकेशन

NEET UG 2026 Answer Key Updates: आपत्ति दर्ज कराने का लास्‍ट चांस, जानें कब तक खुली रहेगी चैलेंज विंडो, कैसे करें अप्‍लाई – एजुकेशन

Leave a Comment