लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Meloni-Modi Meeting: कार डिप्लोमेसी से ‘Melodi’ तक… इंटरनेट पर छाई मोदी- मेलोनी की दोस्ती

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है. रोम दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी का मेलोनी ने गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों नेताओं ने साथ डिनर किया, रोम के ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा किया और एक ही कार में साथ सफर करते नजर आए. सोशल मीडिया पर इसे “Car Diplomacy” कहा जा रहा है.

दरअसल, मोदी और मेलोनी की हर मुलाकात इंटरनेट पर वायरल हो जाती है. COP28 समिट के दौरान मेलोनी की पोस्ट की गई #Melodi सेल्फी ने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी थीं. इसके बाद G7 और अन्य वैश्विक मंचों पर दोनों नेताओं की तस्वीरें और वीडियो लगातार चर्चा में रहे.

इस बार मेलोनी ने पीएम मोदी के दिए “Melody” टॉफी गिफ्ट का भी जिक्र किया और मजाकिया अंदाज में पोस्ट किया. यही वजह है कि “Melodi” अब सिर्फ मीम नहीं, बल्कि भारत-इटली दोस्ती का नया प्रतीक बन चुका है.

मेलोनी और मोदी का मेलोडी फैक्टर
प्रधानमंत्री मोदी और मेलोनी की दोस्ती अब “Melodi” हैशटैग के नाम से सोशल मीडिया पर खास पहचान बना चुकी है. इसकी शुरुआत दिसंबर 2023 में दुबई में हुए COP28 समिट के दौरान हुई, जब मेलोनी ने मोदी के साथ सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा— “Good friends at COP28” और हैशटैग दिया #Melodi. मोदी ने भी इसे रीपोस्ट करते हुए लिखा, “दोस्तों से मिलना हमेशा खुशी देता है।”

इसके बाद जून 2024 में G7 समिट के दौरान मेलोनी ने फिर वीडियो पोस्ट कर कहा, “Hi friends, from #Melodi।” जवाब में मोदी ने लिखा, “भारत-इटली दोस्ती अमर रहे।”

जून 2025 में भी दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर भारत-इटली दोस्ती को मजबूत बताते हुए एक-दूसरे की तारीफ की। “Melodi” अब सिर्फ सोशल मीडिया ट्रेंड नहीं, बल्कि भारत-इटली रिश्तों की नई पहचान बन चुका है।

हर जन्मदिन पर मेलोनी ने किया PM मोदी को विश

इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni और प्रधानमंत्री Narendra Modi के बीच बढ़ती दोस्ती सोशल मीडिया पर भी साफ नजर आती है. पिछले तीन सालों से मेलोनी लगातार पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देती रही हैं.

ये भी पढ़ें- इटली में PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी के साथ किया डिनर, फिर एक ही कार में गए घूमने, PHOTOS

17 सितंबर 2023 को मेलोनी ने मोदी को “भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध दोस्त” बताते हुए जन्मदिन की बधाई दी थी. इसके जवाब में मोदी ने उनका धन्यवाद किया.

17 सितंबर 2024 को मेलोनी ने फिर पीएम मोदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत और इटली मिलकर वैश्विक चुनौतियों का सामना करेंगे और दोनों देशों की दोस्ती और मजबूत होगी.

वहीं 17 सितंबर 2025 को मोदी के 75वें जन्मदिन पर मेलोनी ने उन्हें प्रेरणादायक नेता बताते हुए अच्छे स्वास्थ्य और ऊर्जा की कामना की. मोदी ने भी जवाब में इटली की दोस्ती की सराहना की.

कब कब मिले मोदी-मेलोनी?

प्रधानमंत्री मोदी और इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी की केमिस्ट्री पिछले कुछ सालों में काफी चर्चा में रही है. G20 से लेकर G7 और COP28 जैसे बड़े ग्लोबल मंचों पर दोनों नेताओं की मुलाकात लगातार होती रही है.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की टॉफी, Video हो गया वायरल

दोनों की पहली आधिकारिक मुलाकात नवंबर 2022 में इंडोनेशिया के बाली में हुए G20 समिट में हुई थी. इसके बाद मार्च 2023 में मेलोनी भारत आईं, जहां दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते हुए.

फिर सितंबर 2023 में दिल्ली G20 समिट, दिसंबर 2023 में दुबई COP28, जून 2024 में इटली के G7 समिट और नवंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के G20 सम्मेलन में दोनों नेता साथ नजर आए.

अब मई 2026 में पीएम मोदी इटली पहुंचे, जहां मेलोनी ने उनका खास स्वागत किया. दोनों नेताओं ने साथ डिनर किया और रोम के मशहूर कोलोसियम का दौरा भी किया.

लगातार बढ़ती मुलाकातों से साफ है कि भारत और इटली अब सिर्फ औपचारिक साझेदार नहीं, बल्कि रणनीतिक सहयोग को नई ऊंचाई देने की कोशिश में हैं. रक्षा, व्यापार, टेक्नोलॉजी और ग्लोबल राजनीति जैसे मुद्दों पर दोनों देशों की नजदीकियां तेजी से बढ़ रही हैं.


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment