लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Cabinet Expansion In Bengal:बंगाल में सोमवार को मंत्रिमंडल का विस्तार, सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ – Cabinet Expansion In Bengal On Monday; 35 Ministers To Take Oath At 11 Am

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और 35 नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई जाएगी। बता दें कि शुभेंदु अधिकारी ने 9 मई को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। भाजपा ने 294 सदस्यीय विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल कर तृणमूल कांग्रेस के 15 वर्षों के शासन का अंत किया।

 35 नए मंत्री शपथ लेंगे

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि राज्य मंत्रिपरिषद का विस्तार किया जाएगा और 35 नए मंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह सोमवार सुबह 11 बजे नबन्ना (राज्य सचिवालय) में आयोजित होगा, जहां राज्यपाल आरएन रवि मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

अब मंत्रिमंडल विस्तार के साथ भाजपा सरकार प्रशासनिक स्तर पर अपनी टीम को और मजबूत करने जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नए मंत्रियों को शामिल कर सरकार विभिन्न क्षेत्रों और सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश करेगी। नबन्ना में होने वाला यह शपथ ग्रहण समारोह पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।

मंत्री पद के लिए इन नामों की चर्चा 

सूत्रों के अनुसार, उत्तर बंगाल के माथाभांगा से विधायक निशीथ प्रमाणिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने और कूचबिहार-दक्षिण के विधायक रथींद्र बोस को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद इस क्षेत्र के दो अन्य विधायकों दीपक बर्मन और शंकर घोष को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Abhishek Banerjee Attack: ‘BJP मारती तो नामोनिशान नहीं मिलता’, अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर दिलीप घोष का पलटवार

पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार में दो या उससे अधिक महिला चेहरों को भी जगह मिल सकती है। इसके अलावा एक महिला अभिनेत्री को भी मंत्री पद दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं अभिनेता से नेता बने रुद्रनील घोष भी मंत्रिमंडल में स्थान पाने की दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पत्रकारिता से राजनीति में आए दो नेताओं स्वपन दासगुप्ता और जगन्नाथ चट्टोपाध्याय को भी सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पूर्व राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता को उच्च शिक्षा मंत्री बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

बता दें कि 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आर. एन. रवि ने शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। उनके साथ पांच अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निसिथ प्रमाणिक शामिल थे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Mirzapur The Movie And Hanuman Ansh Collection Falls A Bit After Weekend Know Box Office Collection – Entertainment News: Amar Ujala

आपबीती:टीवी एंकर चेंग लेई ने तीन साल जेल में गुजारा अमानवीय जीवन, अब पूरी दुनिया को कर रहीं आगाह? – Tv Anchor Cheng Lei Three Years In Jail Inhuman Life Warning To World

यूपी:पहले बाल्टी में डुबोकर शिवानी का कत्ल, अब चाय में मिलाया जहर; हत्यारोपी किशोरियों की दूसरी खौफनाक साजिश – Shivani Murder Accused Juveniles’ Chilling Escape Plot: Poison Mixed In Staff Tea At Barabanki Home

सीट का समीकरण:तीन दशक, सात चुनाव से किशनी में सपा का दबदबा; Bjp को पहली जीत का इंतजार; ऐसा है यहां का इतिहास – Uttar Pradesh Election 2027 Mainpuri Kishni Assembly Seat History Bjp Sp Bsp Congress Political Equation

शुभमन गिल का जन्मदिन:अंडर-19 विश्व कप से बनाई पहचान, कम उम्र में मिली कप्तानी; बने भारतीय क्रिकेट का सितारा – Indian Odi And Test Captain Shubman Gill Birthday Know Career Profile And Stats In Hindi Reactions

पीजी में दस्तावेज देखिए, सिर्फ कमरा नहीं:पीजी लेते वक्त अभिभावक इन बातों का रखें ध्यान, सुरक्षा के लिए जरूरी – Check Documents In Pgs Not Just Rooms Parents Should Keep These Things In Mind When Booking A Pg

Leave a Comment