सिनेमाघरों में बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की फिल्में धमाल मचा रही हैं। रविवार का दिन सभी फिल्मों के लिए ठीक-ठाक रहा। ‘धुरंधर 2’ सभी फिल्मों पर हावी रही है। इसे वीकएंड का फायदा मिला है। धीमी रफ्तार से ‘डकैत’ की कमाई जारी है। ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ की भी वीकएंड पर कमाई बढ़ी है। आइए जानते हैं सभी फिल्मों का कलेक्शन।
साउथ की फिल्म ‘डकैत’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 6.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार को इसने 6.85 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन इसकी कमाई 6.55 करोड़ रुपये थी। इस तरह से इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 19.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसमें मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष अहम किरदार में हैं। यह फिल्म तेलुगु और हिंदी में रिलीज हुई है।
इसने रविवार को 14.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 110.60 करोड़ रुपये कमाए थे।
दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 263.65 करोड़ रुपये रही थी।
पहले हफ्ते में इसने 674.17 करोड़ रुपये जुटाए थे।
25 दिनों में इसने कुल 1083.67 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।
4 of 5
धुरंधर 2
– फोटो : सोशल मीडिया
‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘धुरंधर 2’ दुनियाभर में भी अच्छी कमाई कर रही है। इसने 25 दिनों में वर्ल्डवाइड 1712.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अगर फिल्म की कमाई इसी तरह जारी रही तो यह जल्द ही ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ देगी। ‘पुष्पा 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1740 करोड़ रुपये है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में ‘धुरंधर 2’, ‘बाहुबली 2’ और ‘दंगल’ से काफी पीछे है।
5 of 5
प्रोजेक्ट हेल मेरी
– फोटो : यूट्यूब
‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’
26 मार्च को भारत में रिलीज होने वाली फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ ने रविवार को 4.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार को फिल्म ने 4.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में इसने 20.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले हफ्ते में फिल्म ने 24.70 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 55.01 करोड़ रुपये हो गया है।