लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- ‘परमाणु बम…’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • ईरान-अमेरिका की वार्ता निष्फल, परमाणु हथियार पर ईरान तैयार नहीं।
  • ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर जताई निराशा, 20 घंटे चली बैठक।
  • समझौते पर सहमति, पर ईरान अपनी महत्वाकांक्षा नहीं छोड़ेगा।
  • परमाणु ताकत अस्थिर हाथों में न जाए: ट्रंप का बयान।

मिडिल ईस्ट में इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को रोकने के लिए शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुई बातचीत पूरी तरह से फेल हो गई है. पाकिस्तान की मेजबानी में 21 घंटे तक ईरान के साथ बातचीत करने के बाद भी कोई नतीजा न निकलने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भड़क गए हैं. ट्रंप का गुस्सा अब सातवें आसमान पर पहुंच गया है. उन्होंने फिर से ईरान को अल्टीमेटम दिया है और कहा है कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होगा.

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (12 अप्रैल, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने कहा, ‘ईरान के साथ बैठक सुबह जल्दी शुरू हुई और पूरी रात करीब 20 घंटों तक चली. मैं पूरे विस्तार के साथ बता सकता हूं और उन कई बातों पर भी चर्चा कर सकता हूं जो हासिल की गई हैं, लेकिन एक ही चीज सबसे महत्वपूर्ण है कि ईरान अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाओं को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है!’

उन्होंने कहा, ‘कई मायनों में जिन बिंदुओं पर सहमति जताई गई है वे हमारी सैन्य कार्रवाई को अंत तक जारी रखने से बेहतर हैं, लेकिन ये सभी बातें उस मुद्दे के सामने मायने नहीं रखतीं कि इतने अस्थिर, मुश्किल और अप्रत्याशित लोगों के हाथों में परमाणु ताकत नहीं जानी चाहिए.’

सबसे जरूरी मुद्दे पर झुकने के लिए ईरान तैयार नहीं- ट्रंप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा, ‘मेरे तीन प्रतिनिधि इस पूरे समय के दौरान स्वाभाविक रूप से ईरान के प्रतिनिधियों, मोहम्मद बाघर गालिबाफ, अब्बास अराघची और अली बाघेरी, के साथ काफी दोस्ताना और सम्मानजनक हो गए थे, लेकिन इसका कोई महत्व नहीं है, क्योंकि वे सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर बिल्कुल भी झुकने को तैयार नहीं थे और जैसा कि मैंने हमेशा कहा है, शुरू से और कई सालों पहले से कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होगा!’

यह भी पढ़ेंः US Iran Peace Talks In Pakistan: ‘शांति की उम्मीद…’, US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिडिल ईस्ट में और बढ़ेगा तनाव? नेतन्याहू ने दिए 70% गाजा पर आर्मी को कंट्रोल का आदेश

वाशिंगटन वार्ता से पहले बेरूत के बाहरी इलाके में इजरायली वायुसेना की बड़ी एयर स्ट्राइक, सीजफायर के बाद से सबसे बड़ा हमला

US-ईरान के बीच ‘महासमझौता’ फाइनल! बस ट्रंप के ग्रीन सिग्नल का इंतजार, खुलेगा होर्मुज का रास्ता

जंग खत्म! विकास पर फोकस करेगा ईरान, सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई ने संसद को दे दिया मास्टर प्लान

Chris Murphy Criticised Trump: ‘वे घबराहट में एक के बाद एक…’, ओमान को धमकी देने पर अमेरिकी सांसद क्रिस मर्फी गुस्से से लाल, ट्रंप को दी चेतावनी

ईरान ने मार गिराया अमेरिका का फाइटर जेट? दावे पर US आर्मी का आया जवाब, बोले – यह पूरी तरह…

Leave a Comment