लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Box Office: ये हैं 2026 की टॉप 10 हाईएस्ट ओपनिंग डे ग्रॉसिंग फिल्में, जानिए कितने नंबर पर है ‘भूत बंगला’?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया. ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 21.60 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं, सैकनिल्क के अनुसार, इसका नेट कलेक्शन 16 करोड़ रहा था. इस बेहतरीन शुरुआत के साथ ही फिल्म को दूसरे दिन बंपर उछाल मिली है. ऐसे में 2026 की हाईएस्ट ओपनिंग डे ग्रॉसिंग फिल्मों और ‘भूत बंगला’ की पोजिशन के बारे में बता रहे हैं. देखिए टॉप 10 की लिस्ट में किस-किस का नाम है.

ये हैं 2026 की टॉप 10 हाईएस्ट ओपनिंग डे ग्रॉसिंग फिल्में

आईएमडीबी के अनुसार, 2026 की टॉप 10 हाईएस्ट ओपनिंग डे ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में केवल 4 हिंदी फिल्मों के ही नाम शामिल हैं. वहीं, 6 साउथ की फिल्में हैं. अक्षय की फिल्म ‘भूत बंगला’ भी टॉप 10 की लिस्ट में शामिल है. देखिए लिस्ट-

फिल्में ओपनिंग डे ग्रॉस कलेक्शन
धुरंधर 2 205.2 करोड़
द राजा साब 100.6 करोड़
माना शंकरा वर प्रसाद गारू 71.2 करोड़
उस्ताद भगत सिंह 48.2 करोड़
बॉर्डर 2 41.6 करोड़
पराशक्ति 24.8 करोड़
भूत बंगला 23.6 करोड़
अदू 3 17.8 करोड़
अनगनगा ओका राजू 14.8 करोड़
डकैत एक प्रेम कथा 13.7 करोड़

हालांकि, सैकनिल्क के अनुसार, अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पेड प्रीव्यूज में 3.75 करोड़ की कमाई की थी और ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ का बिजनेस किया था, जिसके बाद इसका ओपनिंग डे पर नेट कलेक्शन 16 करोड़ रहा. फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 19.20 करोड़ और ओवरसीज कलेक्शन 9.50 करोड़ था, जिसके बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 28.70 करोड़ पहुंच गया.

‘भूत बंगला’ का दूसरे दिन का कलेक्शन

बहरहाल, अगर अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो मूवी शनिवार को तेजी से कमाई कर रही है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन रात 10 बजे तक 14.61 करोड़ की कमाई कर ली है, जिसके बाद इसका इंडिया नेट कलेक्शन अभी तक 30.61 करोड़ पहुंच गया है. हालांकि, फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे तक आएंगे.

इसके साथ ही अगर ‘भूत बंगला’ की कहानी के बारे में बात करें तो इसमें एक 350 साल पुरानी हवेली की कहानी को दिखाया गया है, जो कि हॉरर प्लेस है. ये हवेली अक्षय को विरासत में मिलती है, जहां पर कोई भी शादी करने जाता है तो वो गायब हो जाता है. इसमें काफी ट्विस्ट एंड टर्न्स के साथ ही हॉरर और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगा है.

(डिस्क्लेमर: बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क और आईएमडीबी से लिए गए हैं.)



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड

सलमान खान की ‘SVC63’ में हुई इस क्रिकेटर की वाइफ की एंट्री, 19 साल पहले शाहरुख़ संग भी मचा चुकी हैं धूम

‘स्पाइडर मैन’ ने इंडिया बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, बनी 500 करोड़ कमाने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म

Divaa Vanjari: कौन हैं दीवा वंजारी? खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देती हैं मात, देखें ग्लैमरस फोटोज

Awarapan 2 Live Update: ‘आवारापन 2’ करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 8 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन

‘मुझे ज्यादा कुछ नहीं कहना…’ ‘क्राइम पेट्रोल’ में अजय देवगन ने छीनी कुर्सी तो अनूप सोनी ने कही ये बात

Leave a Comment