बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता ने सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल विस्तार के अगले दिन बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड सहित राष्ट्रीय जनता तांत्रिक गठबंधन के सभी दलों को परिवारवाद पर घेरा। तेजस्वी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवारवाद की बात क्या करेगी? उसने तीन पूर्व मुख्यमंत्री के बेटों को मंत्री बनाया है।

