लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar News :पटना पुलिस ने फायरिंग करने वाले दो सुरक्षाकर्मियों को दबोचा, खान सर से भी की जा रही पूछताछ – Patna Police Arrested Two Security Personnel Opened Fire Patna Bihar Police Interrogates Khan Sir Bihar News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बिहार की राजधानी पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर 2 जून की रात हुई फायरिंग के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। इस पूरे विवाद से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से जारी किया था। वीडियो के जरिए दावा किया गया कि हंगामे के दौरान फायरिंग किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि खुद खान सर के सुरक्षाकर्मियों ने ही की थी।

वीडियो वायरल होते पुलिस आई एक्शन में 

यह वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन में आ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने वाले खान सर के दोनों सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस मामले में खुद खान सर की मुश्किलें भी बढ़ती दिख रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पटना पुलिस ने खान सर को थाना पर बुलाया और वहीं उनसे पूछताछ कर रही है।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Fire : ‘अस्पताल ने शव छिपा लिए’- मुजफ्फरपुर में आग के बाद मरीजों के परिजनों का आरोप; डीएम क्या बोले?

 पहले से प्लान थी पूरी घटना

इस संबंध में ज्ञान बिंदु टीम के आदर्श कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और यह वीडियो जारी किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी घटना एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी। आदर्श कुमार ने सीधे तौर पर खान सर पर आरोप लगाते हुए कहा कि फायरिंग खान सर के कहने पर ही की गई थी। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। आदर्श कुमार ने कहा कि वीडियो में कहीं भी ज्ञान बिंदु कोचिंग के रौशन आनंद नजर नहीं आ रहे हैं, इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें क्यों गिरफ्तार किया? उन्होंने मांग की है कि जब इस पूरी घटना के पीछे खान सर का हाथ है, तो उन्हें भी तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

3 घंटे की पूछताछ के बाद दोनों गार्ड गिरफ्तार

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस की टीम जांच के लिए खान सर के कोचिंग सेंटर पहुंची। पुलिस ने वीडियो में फायरिंग करते दिख रहे दोनों गार्ड्स को हिरासत में लिया और कदमकुआं थाने लेकर आई। थाने में करीब तीन घंटे तक चली कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल हथियारों को भी जांच और सत्यापन के लिए जब्त कर लिया गया है।

खान सर पर भी गिरफ्तारी की तलवार?

बताया जाता है कि पुलिस खान सर से इस पूरे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। पटना के कोचिंग गलियारे में इस बात की चर्चा तेज है कि खान सर की भी गिरफ्तारी हो सकती है। क्योंकि पुलिस ने इससे पहले ज्ञान बिंदु कोचिंग के रौशन आनंद को भी पूछताछ के बहाने थाने पर बुलाया था और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। बताया जाता है कि खान सर बेल लेने की जोड़तोड़ में लगे हुए हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीरिया में छिपा था तबाही का सामान:73 टन परमाणु सामग्री मिली, आईएईए की खुफिया रिपोर्ट में हुए और क्या खुलासे? – Iaea-chief-rafael-grossi-says-intelligence-report-syria-reactor-configured-nuclear-weapons-material-assad-era

पीजी हादसा:तीन आरोपी गिरफ्तार, हरिराम और पत्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, बेटे को दो दिन की पुलिस कस्टडी – Police Arrested Three Accused In Delhi Pg Accident Sent Hariram And Wife To Judicial Custody For 14 Days

गिल की कप्तानी पर क्या बोले नेहरा?:गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच ने पांड्या-शुभमन के बीच की तुलना, क्या कहा – Gujarat Titans Team Head Coach Ashish Nehra On Shubman Gill Captaincy Know All Details

मेरठ:विवाहिता को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाया, परिजनों ने किया हंगामा, पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल – Meerut: Allegations Raised That A Married Woman Was Burned Alive; Family Members Created A Commotion

भारत की कार्बन योजना को ब्रिटेन की मंजूरी:निर्यातकों को दोहरे टैक्स से मिलेगी राहत; फैसले से और क्या बदलेगा? – Uk Recognises India’s Carbon Credit Scheme Under Its Carbon Tax Mechanism: Official

‘तिजोरी की चाबी गायब’:कालीघाट मंदिर की कीमती चीजों को लेकर सबर्ण रॉयचौधरी परिवार चिंतित; जज से क्या मांग की? – Kolkata’s Erstwhile Zamindar Family Moves District Judge Over ‘missing’ Vault Key Of Kalighat Temple

Leave a Comment