लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar :राज्य में 20 Ias-bas अफसरों का तबादला; सम्राट चौधरी सरकार ने किन्हें-कहां भेजा अब? – Gad Bihar Ias Officer Transfer Posting Bas Officer Transfer List

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से शुक्रवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा और बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया। तबादला सूची में 2014 से लेकर 2022 बैच के आईएएस अधिकारी शामिल हैं। आईएएस अफसरों के इस बदलाव में राज्य मुख्यालय के नाम ज्यादा हैं। बीएएस अधिकारियों के तबादलों से राज्य के कई जिले प्रभावित हो रहे हैं।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों की नई पदस्थापना देखें

संजय कुमार, भा.प्र.से. (2014), जो राज्य निर्वाचन आयोग, पटना में विशेष कार्य पदाधिकारी थे, उन्हें नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना में अपर सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।  

मनोरंजन कुमार, भा.प्र.से. (2016), जो शिक्षा विभाग, बिहार, पटना में निदेशक (प्रशासन) थे, उन्हें विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार, पटना में निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है।  

डॉ. गगन, भा.प्र.से. (2016), जो बिहार राज्य भंडार निगम (सहकारिता विभाग), पटना में प्रबंध निदेशक थे, उन्हें गयाजी का नगर आयुक्त पदस्थापित किया गया है।  

विधु भूषण चौधरी, भा.प्र.से. (2016), जो सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार, पटना में अपर सचिव थे, उन्हें उद्योग विभाग, बिहार, पटना में अपर सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।  

कृत्यानन्द रंजन, भा.प्र.से. (2017), जो परिवहन विभाग, बिहार, पटना में अपर सचिव थे, उन्हें नालन्दा का नगर आयुक्त पदस्थापित किया गया है।  

मनोज कुमार, भा.प्र.से. (2017), जो नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना में अपर सचिव थे, उन्हें उद्योग विभाग, बिहार, पटना में अपर सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।  

हेमंत कुमार सिंह, भा.प्र.से. (2017), जो युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना में अपर सचिव थे, उन्हें बिहार लोक सेवा आयोग, पटना में सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।  

प्रदीप सिंह, भा.प्र.से. (2020), जो पर्यटन विभाग, बिहार, पटना में संयुक्त सचिव हैं, वे अपने वर्तमान पद के साथ अगले आदेश तक बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम, पटना के अपर प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।  

सुश्री सारा अशरफ, भा.प्र.से. (2021), जो जिला परिषद्, सुपौल में उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी थीं, उन्हें उद्योग विभाग, बिहार, पटना में खाद्य प्रसंस्करण का निदेशक पदस्थापित किया गया है।  

निशांत सिहारा, भा.प्र.से. (2022), जो पूर्वी चम्पारण के मोतिहारी सदर में अनुमंडल पदाधिकारी थे, उन्हें जिला परिषद्, मुजफ्फरपुर का उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी पदस्थापित किया गया है। 

बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसरों की नई पदस्थापना देखें

मुजफ्फरपुर जिला निवासी संजय कुमार, जो वर्तमान में वैशाली के अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी थे, उन्हें शिवहर जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।  

रोहतास जिला निवासी कुमारी अनुपम सिंह, जो पूर्व में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी थीं, अब औरंगाबाद जिला परिषद् की उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में कार्य करेंगी।  

खगड़िया जिला निवासी राकेश कुमार को दरभंगा के अपर समाहर्त्ता (विभागीय जाँच) पद से स्थानांतरित कर शेखपुरा जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।  

सारण जिला निवासी आदित्य कुमार पियूष, जो गयाजी में अपर समाहर्त्ता (लो०शि०नि)-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी थे, उन्हें जहानाबाद जिला परिषद् के उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर भेजा गया है।  

मधुबनी जिला निवासी इन्द्रवीर कुमार को मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष कार्य पदाधिकारी पद से बदलते हुए सुपौल जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी पदस्थापित किया गया है।  

पटना जिला निवासी अरूण प्रकाश, जो प० चम्पारण (बेतिया) में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक (लेखा प्रशासन एवं स्व-नियोजन) थे, उन्हें भोजपुर जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।  

पश्चिम चम्पारण निवासी अभिषेक आनन्द, जो पटना में नगरपालिका प्रशासन निदेशालय के परियोजना पदाधिकारी-सह-अपर निदेशक थे, उनका तबादला मधेपुरा के जिला परिवहन पदाधिकारी के रूप में किया गया है।  

कटिहार जिला निवासी सोनी कुमारी, जो अररिया सदर में अनुमण्डलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी थीं, उन्हें अब पूर्णिया का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है।  

बेगूसराय जिला निवासी कुमार गौरव को झंझारपुर के अनुमंडल पदाधिकारी पद से स्थानांतरित कर दरभंगा सदर का अनुमंडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।  

समस्तीपुर जिला निवासी शाहिद परवेज, जो अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में विशेष सचिव थे, उन्हें अब नगर विकास एवं आवास विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया है।  

भागलपुर जिला निवासी आनंद उत्सव, जो मधुबनी के फुलपरास में भूमि सुधार उप समाहर्त्ता थे, उन्हें मुजफ्फरपुर पूर्वी का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हार के बाद पाकिस्तान में हाहाकार:पीसीबी ने की उच्चस्तरीय बैठक, दौरे के बीच से स्वदेश लौटेंगे ये दो खिलाड़ी – Pakistan Likely To Send Mohammad Rizwan Imam Ul Haq Back Home From England Tour Know All Details

नदी में डूबीं पांच लड़कियां:प्रयागराज में एक को बचाने के चक्कर में चार ने लगाई दांव पर जान, तीन बचीं; दो बहीं – Two Girls Drowned In Karnavati River In Prayagraj Pac Flood Relief Team In Search

बिहार-झारखंड में बंटवारा:गृह मंत्री के सामने सोन नदी जल बंटवारे पर दोनों राज्यों में एमओयू; किसे-क्या मिला? – Bihar-jharkhand Son River Water Dispute Resolved Water Sharing Agreement

बेबस बाप:कंधे पर बेटे की लाश और आंखों में आंसू लिए राजकुमार का वीडियो वायरल, रेफर के खेल में टूटी सांसें – Two-year-old Child Falls From Roof Hospitals Referring Him Dies Due To Lack Of Treatment

दलीप ट्रॉफी:वैभव सूर्यवंशी शतक से चूके, पहली पारी में बढ़त नहीं ले सका ईस्ट जोन; सेंट्रल जोन को शुरुआती झटके – Central Zone Vs East Zone Duleep Trophy 1st Semi-final Day 2 Highlights Match Scoreboard Updates

कोहली ने बनवाया एक और टैटू:विराट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, विंडीज सीरीज से पहले किया बदलाव – Virat Kohli Has Added Another Tattoo To His Collection Ahead Of The Odi Series Against The West Indies

Leave a Comment