लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar :’द केरल स्टोरी 2′ चालू है; दूसरे धर्म की 15 साल की लड़की को फंसा दुष्कर्म, फिर Up से ले आया बिहार – Bihar Stf Arrested Kerala Story Type Asif In Minor Girl Case Lucknow From Muzaffarpur Bihar News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

देशभर में ‘केरल स्टोरी 2’ जैसी रीयल लाइफ कहानियां सामने आ रही हैं। बिहार में ऐसा नहीं, यह सोचने वालों को जवाब देते हुए ‘अमर उजाला’ ऐसी कई खबरें सामने ला चुका है। इस बार की यह कहानी उत्तर प्रदेश से शुरू होती है। राजधानी लखनऊ से। और, किरदार में दूसरे धर्म की नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फांसकर उसे बर्बाद करने वाला बिहार में मिलता है। उसने दूसरे धर्म की 15 साल की लड़की को पहले सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया। फिर प्रेम जाल में फंसाकर उससे दुष्कर्म किया। फिर शादी का झांसा देकर बिहार ले आया, ताकि यूपी की पुलिस पहुंच नहीं सके। यूपी पुलिस ने बिहार से संपर्क किया और अब उसे गिरफ्तार कर लखनऊ भेजा गया है।

कहां का का रहने वाला है नईमुल्लाह उर्फ आसिफ?

बिहार एसटीएफ (STF) की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक ऐसे आरोपी को पकड़ा है, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए एक नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर यूपी (उत्तर प्रदेश) से भगाकर ले आया था। इस मामले में नाबालिग लड़की के परिजनों ने बच्ची की बरामदगी को लेकर यूपी में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। यूपी से लड़की को लेकर फरार हुआ आरोपी लंबे समय से शहर में छिपा हुआ था और यूपी पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी। एसटीएफ ने आरोपी को मिठनपुरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पश्चिम चंपारण जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव का रहने वाला मोहम्मद नईमुल्लाह उर्फ आसिफ है।

इंस्टाग्राम के जरिए जुड़ा, दुष्कर्म का भी आरोप

आरोपी आसिफ के खिलाफ यूपी के लखनऊ स्थित चिनहट थाने में पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज है। प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी आसिफ पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के माध्यम से एक नाबालिग लड़की से संपर्क किया और धीरे-धीरे उसे अपने प्रभाव में ले लिया। इस दौरान उसने लड़की का ब्रेन वॉश किया और फिर शादी का झांसा देकर उसे लेकर फरार हो गया। उसपर बच्ची से दुष्कर्म का भी आरोप है। इस घटना के बाद से ही उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी।

Bihar Weather: पटना में झमाझम बारिश, 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी; जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम?

मुजफ्फरपुर में कहां छिपा रखा था नाबालिग को?

बिहार एसटीएफ को सूचना मिली कि आरोपी मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। इस सूचना की पुष्टि होने के बाद विशेष टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान टीम ने आरोपी की निशानदेही पर अपहृत नाबालिग को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है। इसके बाद अब आरोपी को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपने के लिए ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इंदौर:मेंहदी भी नहीं छूटी और फांसी लगा ली, शादी के बाद ही शुरू हो टॉर्चर, मौत के बाद ससुराल वाले फरार – Indore-dowry-death-case-malharganj-shivani-maurya-investigation

कान्हा टाइगर रिजर्व:ड्यूटी पर तैनात 16 हाथियों को सात दिन की ‘छुट्टी’, मालिश-खेल के साथ मिलेगा खास आहार – Kanha Tiger Reserve Elephants Seven Day Rejuvenation Camp

आस्था या चमत्कार :खड़े हनुमान मंदिर के बाहर पहुंचा लंगूरों का झुंड, श्रद्धालुओं में कौतूहल बढ़ा; देखें वीडियो – Ujjain: Faith Or Miracle? Langur Troop Suddenly Arrives Outside Khade Hanuman Temple, Curiosity Grows

पीजी मेडिकल-डेंटल छात्रों के लिए खुशखबरी:बिहार सरकार ने बढ़ाया मासिक वजीफा, पहले साल में मिलेंगे इतने रुपये – Bihar Pg Medical Stipend 2026 Increased: First Year Rs 92,800, Check New Rates

Last Man In Tower Review Manoj Bajpayee Wins Hearts In A Gripping Battle Of Home Relationships And Principles – Entertainment News: Amar Ujala

जम्मू-कश्मीर:पीओजेके में इंटरनेट बंदी पर पाकिस्तान को हाईकोर्ट का झटका, 10 दिन में सेवा बहाल करने का निर्देश – Setback For Pakistan As It Attempts To Conceal The Pojk Massacre By Shutting Down Communication Services.

Leave a Comment