लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar:फैजल खान को मिली राहत, अंतरिम संरक्षण अगली तारीख तक बढ़ा; विरोधी ने जेल में हमले की साजिश का लगाया आरोप – Faizal Khan Sir Interim Protection Extended Until Next Hearing Patna Bihar News Khan Sir News Update Khan News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राजधानी पटना के बहुचर्चित कोचिंग वॉर मामले में प्रसिद्ध शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर को अदालत से बड़ी राहत मिली है। शनिवार को पटना सिविल कोर्ट में हुई अहम सुनवाई के दौरान अदालत ने फैजल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर विचार करते हुए उनके अंतरिम संरक्षण को अगली सुनवाई तक के लिए बढ़ा दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद अगली तारीख तक फैजल खान की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार रहेगी।

कोर्ट ने कहा- नो कोर्सिव एक्शन

शनिवार को हुई इस सुनवाई के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की अपडेटेड केस डायरी अदालत के समक्ष प्रस्तुत की गई। केस डायरी का अवलोकन करने के बाद अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनीं। कोर्ट ने फिलहाल कोई भी अंतिम फैसला सुनाने के बजाय मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। इसके साथ ही अदालत ने फैजल खान और उनके पक्ष से जुड़े अन्य लोगों को नो कोर्सिव एक्शन का संरक्षण देते हुए पुलिस को किसी भी प्रकार की कठोर दंडात्मक कार्रवाई न करने का निर्देश दिया है।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : तेज प्रताप यादव ने दी खुली चुनौती, कहा- हिम्मत है तो बांकीपुर से लड़ ले चुनाव; लॉरेंस की चर्चा क्यों?

सुरक्षाकर्मियों की जमानत पर भी गरमाई बहस

इस पूरे मामले में कानूनी मोड़ उस वक्त और दिलचस्प हो गया, जब फैजल खान के दोनों सुरक्षाकर्मियों की जमानत याचिका भी सुनवाई के लिए पटल पर आई। एक तरफ जहां फैजल खान को अंतरिम राहत मिल गई, वहीं दूसरी तरफ उनके अंगरक्षकों की जमानत को लेकर अदालत में दोनों पक्षों के बीच कानूनी दांव-पेंच और तीखी बहस हुई।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, पुलिस नहीं CRPF संभालेगी कमान; पेपर लीक रोकने के लिए बनी थ्री-लेयर सुरक्षा

विरोधी पक्ष का गंभीर आरोप

इससे पहले, विरोधी पक्ष के अधिवक्ता निरंजन कुमार ने फैजल खान सर की अग्रिम जमानत का कड़ा विरोध किया। उन्होंने अदालत के सामने दलील दी कि इस पूरे विवाद और कथित साजिश का ताना-बाना खान ग्लोबल स्टडीज के भीतर ही बुना गया था। उन्होंने कहा कि रौशन आनंद द्वारा कदमकुआं थाने में आवेदन दिए जाने के बावजूद अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, जबकि इसके पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। पीड़ित रौशन आनंद पर जेल के भीतर भी हमले का प्रयास किया गया है और उनके भाई प्रिंस के साथ भी आपराधिक कृत्य हुआ है। इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राम मंदिर दान में डाका:’जैसे निर्देश, वैसा ही करते थे’, इसलिए ट्रस्ट पदाधिकारियों के आगे नतमस्तक थे बैंक अफसर – Ayodhya Ram Mandir Donation Scam Bank Officials Used To Bow Before The Trust Office-bearers

पहले फॉर्म, फिर प्रवेश:होर्मुज से अमेरिकी नाकाबंदी हटते ही ईरान का नया फरमान; सिर्फ इन जहाजों की ही एंट्री – New Iranian Authority Charged With Overseeing Strait Of Hormuz Asks Ships To Register Form First

Weather:देश की राजधानी में मानसून की रफ्तार धीमी, तमिलनाडु के पांच जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट – Monsoon Pace Slows In The National Capital; Alert Issued For Heavy Rain And Strong Winds In Tamil Nadu.

Up:’तूने मारा है, मेरा नाम मत लेना, अब नहीं बचोगे, सामने आई प्रेमी से बेटे का कत्ल कराने वाली मां की चैट – Meerut Murder Case Gurpreet In Contact With Her Lover Arpit Before And After Her Son Murder Police Arrested

Kailash Mansarovar Yatra:सात साल बाद फिर खुला कैलाश मानसरोवर का रास्ता: आज नाथू ला से रवाना होगा पहला जत्था – Kailash Mansarovar Yatra Reopens After Seven Years First Batch To Depart From Nathu La Today

Box Office Report:’मां इंटी बंगारम’ पर भारी ‘कॉकटेल 2’? ‘मैं वापस आऊंगा’ सहित बाकी फिल्मों का रहा ऐसा हाल – Friday Box Office Report: Cocktail 2 Maa Inti Bangaaram Main Vaapas Aaunga Peddi Haunted 3d Collection Earning

Leave a Comment