लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bengal:कौन हैं अग्निमित्रा पॉल? डिजाइनिंग से राजनीति में आई इस महिला नेता को मिला बंगाल में बड़ा पद – Who Is Agnimitra Paul Whom The Bjp Could Offer The Post Of Deputy Chief Minister In Bengal

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बंगाल में भाजपा लंबे समय के बाद अपनी सरकार बनाने जा रही है। इसे के साथ आज बंगाल में शपथ ग्रहण के साथ सरकार का गठन हो गया है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। उनके साथ चार और विधायकों ने शपथ ली है। इसमें एक नाम है अग्निमित्रा पॉल। यह भाजपा की राज्य उपाध्यक्ष हैं। पॉल ने आसनसोल दक्षिण से चुनाव जीता है। इनका नाम पहले मुख्यमंत्री के लिए चल रहा था, लेकिन अमित शाह के शुभेंदु अधिकारी के नाम के एलान के साथ इनका सीएम नहीं बनना तय हो गया। लेकिन फिर भी इनका नाम चर्चा में बना हुआ है। क्योंकि इन्हें बंगाल के मंत्री मंडल में बड़ा पद मिला है। चलिए जानते हैं कौन है अग्निमित्रा पॉल? 

कौन हैं अग्निमित्रा पॉल?

51 वर्षीय नेता ने आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट पर शानदार जीत दर्ज करते हुए ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार तापस बनर्जी को 40,839 मतों के बड़े अंतर से हराया। इस जीत के साथ उन्होंने क्षेत्र में भाजपा की पकड़ को और मजबूत किया है।राजनीति में सक्रिय होने से पहले अग्निमित्रा पॉल फैशन डिजाइनर के तौर पर काम कर चुकी हैं। उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके खिलाफ गैरकानूनी जमावड़ा, दंगा, हिंसक प्रदर्शन, कानूनी आदेशों की अवहेलना और सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने जैसे आरोपों से जुड़े 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य फैलाने से संबंधित आरोप भी शामिल हैं। हालांकि, अब तक किसी भी मामले में उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया है।

2021 में इन्होंने आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव जीती थीं। उन्होंने टीएमसी की बड़ी नेता सायन घोष को हराया था। 2022 ेंउन्होंने आसनसोल से लोकसभा का उपचुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2024 के लोकसभा चुनाव में वह मेदिनीपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ रही थी, लेकिन टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा से हार गई थी। अब 2026 में उन्होंने एक बार फिर आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट को अपने लिए बनाए रखा है। 

वह 2019 में भाजपा में शामिल हुई थी। इसके बाद उन्होंने तेजी से पार्टी में अपना कद बड़ा किया। पहले वह महिला मोर्चा की प्रमुख बनीं, उसके बाद उन्हें 2026 में भाजपा ने बंगाल राज्य का उपाध्यक्ष बनाया। 

फैशन टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा किया 

 अग्निमित्रा पॉल की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने तीन डिग्री ली है। सबसे पहले उन्होंने लोरेटो कॉन्वेंट तथा आसनसोल गर्ल्स कॉलेज में पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने बनवारीलाल भालोटिया कॉलेज से वनस्पति विज्ञान (ऑनर्स) में बीएससी की डिग्री पूरी की है। अपनी विज्ञान की डिग्री पूरी करने के बाद उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड मैनेजमेंट साइंसेज से फैशन टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा भी किया है। लेकिन पॉल को और पढ़ाई करनी थी। इसलिए उन्होंने एमबीए की  डिग्री भी हालिस की।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

S. Janki:रजनीकांत समेत साउथ के ये सेलेब्स हुए गमगीन, दी एस. जानकी को श्रद्धांजलि; कमल हासन ने कहा ‘मां’ – S Janaki Dies At 88 From Cardiac Arrest Kamal Haasan Rajinikanth And South Celebs Mourn

दुर्लभ बीमारी से जूझ रहा 13 साल का लक्षित:आठ महीने Icu, तीन बार थमा दिल, फिर भी जिंदगी की जंग जीत गया – 13-year-old Lakshit Battles Rare Disease Eight Months In Icu Heart Stopped Three Times

Fifa World Cup:विश्वकप के बीच आई बुरी खबर, दक्षिण अफ्रीका के मिडफील्डर एडम्स का निधन; टूर्नामेंट का थे हिस्सा – South Africa International Jayden Adams Has Died Days After Featuring In Fifa World Cup

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा दांव:घनश्याम सिंह को बनाया प्रत्याशी, भाजपा के आशुतोष तिवारी से होगी टक्कर – Datia Assembly Bypoll Congress Candidate Ghanshyam Singh Vs Bjp Ashutosh Tiwari Madhya Pradesh News

बटलर-ब्रूक की तूफानी पारी:इंग्लैंड का भारत के खिलाफ टी20 में सबसे बड़ा स्कोर, फील्डिंग में टीम ने किया निराश – Ind Vs Eng: India Vs England Stats Highest T20i Totals Vs India Highest Partnership For Any Wicket In T20is

दो भाई, शराब और नींद की गोलियां:आखिर क्या हुआ रात, भाइयों ने जमकर पी दारू फिर खाई दवा, ये हत्या है या हादसा? – Two Brothers Took Sleeping Pills With Alcohol One Died In Khurja

Leave a Comment