लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Assam-arunachal Border:असम-अरुणाचल सीमा पर क्यों हुआ टकराव? पुलिस ने की हवाई फायरिंग; Cm ने की शांति की अपील – Fresh Confrontation At The Assam-arunachal Border; Police Fire In The Air; Cm Himanta Appeals For Peace.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

असम और अरुणाचल प्रदेश के प्रदर्शनकारियों के बीच फिर से झड़प हो गई। दरअसल, हिमालयी राज्य के खिलाफ अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी का दूसरा दिन था। भीड़ को काबू में करने के लिए पड़ोसी राज्य की पुलिस को हवा में गोली चलानी पड़ी। वहीं, इस नई झड़प के बीच मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शांति की अपील की। उन्होंने कहा कि सीमाएं कभी दिलों को नहीं बांट सकतीं।

क्या है पूरा मामला? 

असम के मिसिंग समुदाय के मुख्य छात्र संगठन ‘ताकम मिसिंग पोरिन केबांग’ (टीएमपीके) और अन्य स्थानीय समूहों ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी शुरू कर दी। यह कदम कथित गोलीबारी के विरोध में उठाया गया है, जिसमें असम के 12 मूल निवासी घायल हो गए थे।

अधिकारी ने क्या बताया? 

एक अधिकारी ने बताया, ‘जब नाकेबंदी चल रही थी, तो अरुणाचल प्रदेश के कुछ लोगों ने असम के प्रदर्शनकारियों पर पत्थर फेंके, जिससे कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई।

सोमवार को क्या हुआ था? 

बता दें कि सोमवार को धेमाजी जिले में अंतर-राज्यीय सीमा पर जमीन पर कब्जे के मुद्दे को लेकर अरुणाचल प्रदेश के उपद्रवियों की कथित गोलीबारी में असम के कम से कम 12 लोग घायल हो गए।

टीएमपीके के साथ-साथ, मिसिंग मिमाग केबांग (MMK) और टकम मिसिंग महिला केबांग (TMMK) जैसे अन्य स्थानीय सामाजिक समूह भी इस नाकेबंदी का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश आने-जाने वाले सभी वाहनों को एंट्री पॉइंट्स पर रोक दिया है, सिवाय इमरजेंसी और स्कूल की गाड़ियों के।

संगठन का क्या मांग है? 

ये संगठन असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा विवाद का जल्द समाधान का मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही दो दिन पहले गोलीबारी करने वाले  के खिलाफ कार्रवाई और असम की जमीन पर कथित कब्जे को खत्म करने की मांग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री खांडू ने क्या अपील की? 

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अरुणाचल प्रदेश और असम के लोगों से अपील की कि वे अंतर-राज्यीय सीमा पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद बने तनाव के बीच शांति, सद्भाव और आपसी सम्मान बनाए रखें। इसके साथ ही उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के सकारात्मक और भरोसा दिलाने वाले बयान का स्वागत किया।

असम और अरुणाचल प्रदेश विवाद पर क्या कहा?

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में खांडू ने कहा कि असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच इतिहास, दोस्ती और भाईचारे का गहरा रिश्ता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों पड़ोसी राज्यों के बीच मतभेदों को हमेशा बातचीत, आपसी समझ और शांतिपूर्ण तरीकों से सुलझाया जाना चाहिए।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Rajasthan Nikay Chunav 2026 Live:जयपुर-जोधपुर ओपन, कोटा में ओबीसी महिला; 10 निगमों के आरक्षण में बड़े बदलाव – Rajasthan Nikay Elections 2026 Live Reservation Lottery To Decide Seat Wise Category List News In Hindi

Made By Google 2026:pixel 11 सीरीज से लेकर Pixel Tag तक, जानिए गूगल के लॉन्च इवेंट में क्या रहा खास – Made By Google 2026 Pixel 11 Series Watch 5 Pixel Buds Pixel Tag Gemini Ai Launch

Kangana Ranaut:कंगना ने बताया फिल्म इंडस्ट्री को दोगला, नसीरुद्दीन शाह को ‘लोमड़ी’ बोलने वाले बयान पर दी सफाई – Kangana Ranaut Accused Film Industry For Hypocrisy Regarding Protest And Clarifies Why She Called Naseeruddin

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे:कदम-कदम पर लापरवाही के निशान, मरम्मत की दरकार, गृह विभाग ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट – Kanpur-lucknow Expressway: Signs Of Negligence At Every Step; Repairs Needed.

बारिश का कहर:हिमाचल में 173 जिंदगियां गईं, 936 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; 200 सड़कें और 39 पेयजल योजनाएं ठप – L-monsoon Rain 173 Deaths 936 Crore Loss 200 Roads Closed

Jharkhand:jpsc-jssc छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी, Cm आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा; कांके रोड पर लगा जाम – Jpsc Jssc Student Protest 20th Day Cbi Probe Demand Ranchi Cm Residence Security

Leave a Comment