लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Army Chief:’ऑपरेशन सिंदूर ने बताया भारत उकसावे का जवाब कैसे देता है’, पासिंग-आउट परेड में बोले सेना प्रमुख – Operation Sindoor Showed How India Responds To Provocation, Says Army Chief At Passing-out Parade

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पुणे के खडकवासला स्थित एनडीए में 150वें कोर्स की पासिंग-आउट परेड की समीक्षा जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया कि जब राष्ट्र की इच्छाशक्ति सटीकता और दृढ़ संकल्प के साथ व्यक्त होती है, तो भारत उकसावे का जवाब किस तरह देता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने देश की सैन्य प्रतिक्रिया का नया मानक स्थापित किया है और अब इस मानक को बनाए रखने की जिम्मेदारी युवा सैन्य अधिकारियों की होगी।

दुनिया में सुरक्षा चुनौतियां तेजी से बदल रही

परेड को संबोधित करते हुए जनरल द्विवेदी ने कहा कि आज की दुनिया में सुरक्षा चुनौतियां तेजी से बदल रही हैं। खतरे अब हमेशा वर्दी पहनकर या किसी घोषित मोर्चे से नहीं आते। विवादित ग्रे-जोन से लेकर तेज रफ्तार हाइब्रिड युद्ध तक, मौजूदा सुरक्षा वातावरण में सैनिकों को त्वरित और रणनीतिक सोच के साथ कार्य करना होगा।

कंधे से कंधा मिलाकर देश की सेवा करनी होगी 

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिखाई गई तीनों सेनाओं की समन्वित और एकीकृत प्रतिक्रिया उसी संयुक्तता का परिणाम थी, जिसकी नींव एनडीए में पहले दिन से रखी जाती है। उन्होंने कैडेट्स से कहा कि भविष्य में चाहे वे किसी भी सैन्य सेवा में जाएं, उन्हें फिर से कंधे से कंधा मिलाकर देश की सेवा करनी होगी।

जनरल द्विवेदी ने अपने अनुभव किए साझा

इस अवसर को भावुक और व्यक्तिगत बताते हुए जनरल द्विवेदी ने याद किया कि वे स्वयं 42 वर्ष पहले इसी क्वार्टरडेक से पास आउट हुए थे। उन्होंने कहा कि आज मैं वर्दी में अपने जीवन के अंतिम पड़ाव पर खड़ा हूं, जबकि आप अपनी सैन्य यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यहां जो शुरुआत होती है, वह जीवनभर साथ रहती है।

कैडेट्स के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दी बधाई 

सेना प्रमुख ने परेड कमांडर और सभी कैडेट्स की उत्कृष्ट ड्रिल और अनुशासन की सराहना की। उन्होंने चीता स्क्वाड्रन को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए विजेता बैनर हासिल करने पर विशेष प्रशंसा व्यक्त की।

जनरल द्विवेदी ने 12 मित्र देशों से आए 24 विदेशी कैडेट्स का भी उल्लेख किया, जो इस कोर्स के साथ पास आउट हुए। उन्होंने कहा कि आप भले ही अलग-अलग देशों और संस्कृतियों से आए हों, लेकिन यहां से आप समान मूल्यों, समान प्रशिक्षण और समान उद्देश्य के साथ निकल रहे हैं।

एनडीए के 150वें कोर्स की यह पासिंग-आउट परेड भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने जा रहे युवा अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव रही, जहां सेना प्रमुख ने उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों से मिली प्रेरणा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कमरे में मिले युवक-युवती के शव:बिस्तर पर पड़ा था लड़की का शव, रस्सी से लटका था लड़का; सुसाइड नोट खोलेगा राज – Young Woman And A Young Man Were Found Dead In A Rented House In Amar Colony

प्रदर्शनकारियों को किसने बनाया मोहरा?:cctv-वीडियो खोलेंगे राज, ‘सफेदपोश’ टोली के वॉट्सएप मैसेज पर नजर – Cjp Protest Cctv Footage To Reveal Who Orchestrated Protest; White-collar Group’s Whatsapp Chats Under Probe

Dgca ला रहा नया सिस्टम:विमान से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्ट होगी ऑनलाइन, यात्रियों-एयरलाइंस को क्या फायदा होगा? – Dgca To Launch Online Aircraft Incident Reporting System How Will It Benefit Passengers And Airlines

राजस्थान रॉयल्स विवाद:इंग्लैंड की अदालत का बड़ा फैसला, राज कुंद्रा को 4.94 लाख डॉलर चुकाने का दिया आदेश – Rajasthan Royals Dispute: Uk Court Orders Raj Kundra To Pay 4.94 Million Dollar Know Matter

E20 Petrol:क्या पेट्रोल में बढ़ेगी इथेनॉल की 20 फीसदी से ज्यादा मात्रा? सरकार ने राज्यसभा में दिया जवाब – Will-modi-govt-raise-ethanol-blending-beyond-e20-minister-suresh-gopi-tells-rajya-sabha

क्या ये दिल्ली पुलिस की चूक?:संसद मार्च पर गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट, इन सवालों के देने होंगे जवाब – Did Delhi Police Fail To Gather Intelligence Inputs Regarding The Jantar Mantar To Parliament House Protest

Leave a Comment