Anuppur Building Collapse:तीन मंजिला इमारत गिरने से खौफ, मलबा हटाने का कार्य जारी; देखें हादसे की तस्वीरें – Anuppur Building Collapse Two Dead, Several Injured, Debris Removal Underway
अनूपपुर के कोतमा बस स्टैंड के पास शनिवार की शाम तीन मंजिला इमारत गिरने के 13 घंटे के बाद भी मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है। रात भर मलबा हटाने का काम चलता रहा और अभी भी जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पांच लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें से दो लोगों की मौत हो चुकी थी और तीन घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
इस दौरान रात को ही अनूपपुर के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य की जानकारी ली। अब तक रेस्क्यू टीम ने दो लोगों के शव बाहर निकाले हैं इसके साथ ही लगातार रेस्क्यू जारी है। मौके पर रात भर कलेक्टर पुलिस अधीक्षक के साथ ही जिले के प्रभारी मंत्री मौके पर उपस्थित रहे।
रात में ही यहां एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई जो कि अब रेस्क्यू कार्य तेज कर रही है। अब तक टीम ने दो मृतकों के शव बाहर निकाले हैं। मृतक के नाम हनुमानदिन यादव( 55) निवासी कोतमा और रामकृपाल यादव (38) फूनगा बनगवा। मृतके परिजनों में शोक की लहर है। घर वाले आगे की प्रक्रिया कर रहे हैं।
3 of 8
रात में राहत-बचाव कार्य में जुटे जवान।
– फोटो : अमर उजाला
जब इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, उस वक्त खुदाई चल रही थी
कोतमा बस स्टैंड के समीप स्थित अग्रवाल लॉज की तीन मंजिला इमारत शनिवार को अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय भवन के ऊपरी हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा था। साथ ही लॉज के बगल में नए निर्माण के लिए नींव की खुदाई भी की जा रही थी। इसी दौरान यह बड़ा हादसा हो गया। एक दम से तेज आवाज सुनकर लोग कांप उठे।
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि तेज आवाज आई तो हमलोग डर गए। देखा तो इमारत कुछ ही सेकंड में जमींदोज हो गई थी। जिसने भी सुना हैरान रह गया। चारो तरफ अफरा-तफरी मच गई। लोग चिल्लाते हुए दिखे। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और प्रशासनिक अमला भी तुरंत आ गया।
5 of 8
जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य जारी है।
– फोटो : अमर उजाला
जानें इस दुर्घटना पर क्या बोले पुलिस अधीक्षक?
रात में पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान का बयान दुर्घटना को लेकर आया। एसपी ने शुरुआत में कई लोगों की फंसे होने की आशंका जताई थी। दो लोगों की मौत हुई है। घायलों को मलबे से निकालकर उपचार के लिए भेजा गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में इलाज जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस बल के साथ एसडीआरएफ की टीम भी जुटी हुई है। जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।